February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार10जून25* दो देशी पिस्टल एवं 46 जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। :आरक्षी अधीक्षक

पूर्णिया बिहार10जून25* दो देशी पिस्टल एवं 46 जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। :आरक्षी अधीक्षक

पूर्णिया बिहार10जून25* दो देशी पिस्टल एवं 46 जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। :आरक्षी अधीक्षक

पूर्णिया से मोo इरफान कामिल की खास खबर यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भट्ठा बाजार टी०ओ०पी० अंतर्गत दिवा गश्ती के क्रम में समय करीब 11:45 बजे दिन में भट्ट्ठा बाजार टी०ओ०पी० प्रभारी राहुल कुमार जैसे ही कांग्रेस भवन पूर्णियाँ परिसर के पीछे पहुँचे तो देखे कि एक मोटरसाईकिल सवार सहित दो व्यक्ति कांग्रेस भवन के पीछे आम के पेड़ के पास रूका हुआ है
आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया की मोटरसाईकिल सवार के पीठ पर एक पीठू बैग टंगा है। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम-पता पूछा गया तो बिना नम्बर प्लेट के लाल रंग के टी०भी०एस० रेडर बाईक पर सवार व्यक्ति ने अपना नाम . प्रियांशु सिंह उर्फ छोटू, उम्र 22 वर्ष, पिता राजदेव सिंह, साकिन जमघट्टी, वार्ड नं0 10, थाना बौंसी बसेठी, जिला अररिया एवं बाईक के पास खड़ा उजला सर्ट पहने व्यक्ति ने अपना नाम . आशुतोष सिंह उर्फ मार्शल, उम्र 22 वर्ष, पिता परितोष सिंह, वर्तमान पता अमन सिंह के HFCF Foundation नशा मुक्ति केन्द्र विवेकानंद कॉलोनी, नेताजी चौक, थाना सहायक खजाँची, जिला पूर्णियाँ, स्थायी पता जमघट्टी, थाना बौंसी बसेठी, जिला अररिया बताया। प्रियांशु कुमार के पीठ पर टंगे मैरून एवं काला रंग के बैग की तलाशी लिया गया तो पिठू बैग के अंदर 02 देशी ऑटोमेटिक पिस्टल (मैगजीन सहित), 20 पीस 08 mm का जिंदा कारतूस, 26 पीस 7 mm का जिंदा कारतूस के बरामदगी उपरांत जप्ती सूची बनाकर जप्त करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने अन्य अपराधकर्मी का हथियार होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह पुलिस प्रशासन ‌ की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Taza Khabar