पूर्णिया बिहार10जून25″ भयादोहन कर 25000/- रुपए लेकर ट्रैक्टर छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
पूर्णिया से मोo इरफान कामिल खास खबर यूपीआजतक
एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित होकर पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, प्रभारी, गुलाबबाग टी०ओ०पी० के विरूद्ध भयादोहन कर ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 25,000/-रूपये नकद राशि ले लेने और इसके उपरान्त ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त जानकारी पूर्णिया आरक्षित अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने दी
आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने
तत्पश्चात, मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, पूर्णियाँ को मामले की जाँच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। तदालोक में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर पूर्णियाँ के द्वारा प्रतिवेदन समर्पित कर आवेदक के द्वारा लगाए गए आरोपों को सत्य पाए जाने का वर्णन किये हैं। इस आरोप में पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, प्रभारी, गुलाबबाग टी०ओ०पी० को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनकी जगह पु०अ०नि० सन्नी कुमार को गुलाबबाग टी०ओ०पी का नव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त पु०अ०नि० कुन्दन कुमार के विरूद्ध सदर थाना काण्ड संख्या 278/25, दिनांक 09.06.2025, धारा 308 (2) भारतीय न्याय संहिता संस्थित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया