पूर्णिया बिहार 9 जून25* पूर्व सांसद ने सांसद के एक वर्षीय कार्यकाल पर कहा, झूठा है तेरा वादा, वादा तेरा वादा, अनर्गल बयानबाजी से दूर रहने की दी नसीहत
पूर्णिया से मोo इरफान कामिल की खास खबर यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव जी का एक वर्षीय कार्यकाल पूरा हुआ।उम्मीद थी कि वे जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे लेकिन वे फिसड्डी साबित हुए।उनका एक वर्ष केवल हवाबाजी और अनर्गल बयानबाजी में बीत गया। सच तो यह है कि वे सपनो के सौदागर साबित हुए।उन्होंने पहला वर्ष पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।इसमे अपनी उपलब्धियों और विफलताओं की बात करने की बजाय वे भोजपुरी गानों का विश्लेषण करते रहे और पोर्न के साइड इफ़ेक्ट की चर्चा करते रहे। क्या इसी कार्य के लिए पूर्णियां की जनता ने आपको सांसद चुना था ?उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने सोमवार को रामबाग स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
चुनावी वायदे पर उठाए सवाल
———————————
श्री कुशवाहा ने सांसद श्री यादव से सवाल किया कि आपने जो चुनावी वादे किए थे उनका क्या हुआ, आपके सात संकल्प का क्या हुआ।क्या चार महीने में पूर्णियां से हवाई सेवा शुरू हो गई। हवाई सेवा आपके हवा-हवाई बातों से शुरू नही होगी बल्कि यह राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास से होगी, जो जारी है।कहा कि, 05 वर्षों में 10 हजार परिवार को रोजगार का क्या हुआ।क्या एक वर्ष में 02 हजार परिवार को रोजगार मिल गया। कहा कि ,आप तो सबको न्याय देने की बात कहते हैं।आप ने जो न्याय का मंदिर खोल रखा है वह न्याय का नही अन्याय का मंदिर है।शंकर यादव को जमीन से बेदखल करना और उनकी गर्भवती पत्नी को धक्के मार कर बाहर निकालना क्या न्याय है।श्री कुशवाहा ने कहा कि कितने डॉक्टरों के यहां और पैथोलॉजी में फीस कम हुई ?सुना है इस आड़ में भयादोहन भी जारी है।सच तो यही है कि, आपके एक वर्ष का कार्यकाल का हाल यह है कि झूठा है तेरा वादा ,वादा तेरा वादा, वादे पर मारा गया पूर्णिया का वोटर सीधा-साधा।
अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने की दी सलाह
——————————-
श्री कुशवाहा ने सांसद से अनर्गल बयानबाजी से परहेज करने का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्णियां का नाम बदनाम न करें। आप कहते हैं कि नाग पर भरोसा करना, नेता पर नही क्योंकि वह डसेगा ही डसेगा।आप तो 07 बार सांसद और 01 बार विधायक रहे हैं।आप बताएं कि अपने राजनीतिक जीवन मे कितने लोगों को डसने का काम किया है।उन्होंने कहा कि आपने हाल में ही हमारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जी के खिलाफ अमर्यादित टिपण्णी किया।आप तो जानते ही हैं कि मनीष वर्मा जी ने आई आईटी की पढ़ाई के बाद आईएएस की परीक्षा पास किये और कलक्टर बने थे।यह उस समय की बात है जब आप बेउर जेल में पढ़ाई पूरी कर तिहाड़ जेल पीएचडी करने गए थे।जिनके घर शीशे के हों वे दूसरे के घरों पर पत्थर नही फेंका करते हैं।
पूर्व सांसद से पूछा सवाल
——————————-
श्री कुशवाहा ने जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूर्व सांसद उदय सिंह जी को बधाई देते हुए उनसे भी सवाल पूछा।कहा कि आपने हाल में ही वर्त्तमान सांसद महोदय को चेतावनी देते हुए युद्ध विराम तोड़ने का आरोप लगाया था।पूर्णियां की जनता जानना चाहती है कि आपके और पप्पू यादव जी के बीच जो युद्ध विराम हुआ उसके पीछे कौन-कौन शर्तें थी। आप किसी मैसेज की बात कह रहे थे उसे भी जनहित में आपको सार्वजनिक करना चाहिए।उदय बाबू क्या माना जाय कि आपने चुनाव के समय पप्पू यादव जी से समझौता कर पूर्णियां की जनता को एक बार फिर महाजंगलराज की ओर धकेलने का काम किया है।कम से कम, आपसे पूर्णियां की जनता को ऐसी उम्मीद नही थी।इस मौके पर जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजू मण्डल ,राजेश राय,राजेश गोस्वामी, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
लखीमपुर खीरी25अगस्त2026*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*