पूर्णिया बिहार पुलिस 10.650 लीटर विदेशी शराब एवं 33 लीटर देशी शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्णिया से मोo इरफान कामिल की खास खबर यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार। रौटा थाना पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि सा० भटवार में ग्रामीणों के द्वारा शराब तस्करी करने वाले दो व्यक्ति को एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल जब सा० भटवार पहुँची तो उक्त सूचना सत्य पायी गई। तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रंजन कुमार यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता घुटर यादव, सा० हरिशचन्द्रपुर, वार्ड नं0 04, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णियाँ एवं भवेश कुमार यादव, उम्र 31 वर्ष, पिता योगानंद यादव, सा० महियारपुर, वार्ड नं0 01, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णियाँ बताया। व्यक्ति एवं मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल के डिक्की से कुल 10.650 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब एवं मोटरसाईकिल को जप्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जानकीनगर थाना के द्वारा कल दिनांक 08.06.2025 को 27.5 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाईकिल को जप्त करते हुए दो अभियुक्त तारा कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता धनेश्वर किस्कू, सा० सिकठिया, वार्ड नं0 13, थाना बनमनखी, जिला पूर्णियाँ एवं ब्रजेश मंडल, पिता हकरु मंडल, सा० मधुबन, वार्ड नं0 02, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक अन्य मामले में 5.5 लीटर देशी शराब एवं एक साईकिल को जप्त करते हुए एक अभियुक्त दयानंद ऋषिदेव, उम्र 35 वर्ष, पिता स्व० उत्तम लाल ऋषिदेव, सा० रामनगर फरसाही, वार्ड नं0 12, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR