औरैया28नवम्बर*ऑटो पलटने से दंपति समेत चार गंभीर घायल*
*मुरादगंज के समीप हाईवे पर ऑटो चढाते समय हुआ हादसा*
*औरैया।* अजीतमल से सवारियां भरकर औरैया आ रहा ऑटो जैसे ही कोतवाली औरैया क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज ग्राम चंदनापुर के सामने ऑटो चालक हाईवे रोड पर चढ़ाने लगा। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट कर घसिटता चला गया। ऑटो पलटने से उस पर सवार दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया।
बाबरपुर अजीतमल से सवारियां भरकर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑटो औरैया आ रहा था , जैसे ही ऑटो चालक ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनापुर के सामने ऑटो को हाईवे रोड पर चढ़ाना चाहा , उसी समय पीछे से आ रहे चार पहिया अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलटने के बाद करीब 10 मीटर तक घसिटता चला गया। ऑटो पलटने से उस पर बैठे हुकुम सिंह 38 वर्ष पुत्र रामशरन निवासी ग्राम धीरजपुर कोतवाली औरैया, प्रेमा देवी 60 वर्ष पत्नी सुभाष एवं उसका पति सुभाष 63 वर्ष पुत्र केसरी निवासीगण ग्राम रेहमापुर कोतवाली अजीतमल तथा छोटेलाल 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय वृंदावन निवासी ग्राम शहिब्दा कोतवाली औरैया ऑटो में दब गये। उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने ऑटो को खड़ा कर उपरोक्त सभी घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने हुकुम सिंह व प्रेमा देवी को गंभीर चोटें होने तथा फैक्चर हो जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में सुभाष ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जनपद कानपुर देहात अपनी ससुराल जा रहा था, तभी घटना घटित हो गई। इसी तरह से छोटेलाल ने बताया कि वह शनिवार को ग्राम अमावता में गोद भराई में गया हुआ था। रविवार को वह ऑटो से वापस लौट रहा था , तभी दुर्घटना घट गई। ऑटो पलटने के बाद चालक मौके से भाग गया।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*