May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया28नवम्बर*जिले भर में 15 हजार 965 लोगों का हुआ टीकाकरण*

औरैया28नवम्बर*जिले भर में 15 हजार 965 लोगों का हुआ टीकाकरण*

औरैया28नवम्बर*जिले भर में 15 हजार 965 लोगों का हुआ टीकाकरण*

*प्रथम डोज के लिए अभी भी छूटे करीब 3 लाख लोग*

*टीकाकरण के लिए जिले को दिया गया 10 लाख 3 हजार 778 का लक्ष्य*

*राम प्रकाश शर्मा*
*औरैया।* टीकाकरण महा अभियान के तहत शनिवार को जिले के 200 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिले भर में 15 हजार 965 लोगों को कोविड-19 टीका लगाए गया। इसी के साथ कुल टीकाकरण करीब 9 लाख 97 हजार 155 पर पहुंच गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देवनारायण कटियार ने बताया कि शनिवार को जिले भर में 200 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 15 हजार 965 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट व सेकंड डोज लगाई गई। यह आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है। इसी के साथ जिले में कुल टीकाकरण 9 लाख 97 हजार 155 हो चुका है। जिसमें 7 लाख 920 लोग फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं। जबकि 2 लाख 96 हजार 335 लोगों को सेकेंड डोज लगाई गई। उन्होंने टीकाकरण से छूटे लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की है।
रविवार को भी जनपद में व्यापक तौर पर टीकाकरण चलाने के लिए जनता के लोग जनपद के विभिन्न सीएचसी एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया व चिचौली अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका टीकाकरण किया गया। बताया जाता है कि जनपद में लगभग 70 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका है।शासन की ओर से कोविड-19 टीकाकरण के तहत जिले को 30 नवंबर तक सभी को फर्स्ट डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कुल 10 लाख 3 हजार 678 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष शुक्रवार तक 6 लाख 92 हजार 267 लोगों को फर्स्ट डोज लगाई जा चुकी है। यानी फर्स्ट डोज के लिए 3 लाख 11 हजार 411 लोग शेष रह गये हैं। छूटे लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने का काम चल रहा है। आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों को घर पर जाकर टीकाकरण के लिए बुला रही हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.देवनारायण कटियार ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। डीएम के निर्देश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में डीलर व अन्य विभाग सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि शनिवार को डीलरों को बुलाकर एसडीएम ने टीकाकरण में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कुछ सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले को 10 लाख 3 हजार 678 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष शुक्रवार तक 6 लाख 92 हजार 267 लोगों को फर्स्ट डोज लगाई जा चुकी है। जबकि दो लाख 89 हजार 346 लोगों को सेकंड डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि 18 से 45 वर्ष के 4 लाख 15 हजार 750 लोगों को फर्स्ट डोज व एक लाख 47 हजार 285 लोगों को सेकंड डोज लगाई गई। 45 से 60 के बीच एक लाख 69 हजार 793 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज व 84 हजार 295 लोगों को सेकेंड डोज लगाई गई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 96 हजार 663 लोगों को फर्स्ट व 48 हजार 466 लोगों को सेकंड डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शनिवार को बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द अपनी वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी है। कहा कि जिन लोगों की दूसरी डोज रह गई है। वह भी समय से दूसरी डोज लगवा लें। जिससे कोरोना वायरस से सुरक्षित हो सके।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.