पूर्णिया बिहार 6 जून 25* विदेशी शराब के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई।
86 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ़्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। कटिहार मोड़ टी०ओ०पी०, पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली कि गोलू कुमार, सा० गुमटी नं0 14, कालीघाट, थाना सदर, जिला पूर्णियाँ, विशाल कुमार, पिता स्व० चन्द्रशेखर राय, सा० अब्दुल्लानगर, थाना सदर, जिला पूर्णियाँ अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने घर से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री करते हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल जब गोलू कुमार के घर पहुँची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम विशाल कुमार, पिता स्व० चन्द्रशेखर राय, सा० अब्दुल्लानगर, थाना सदर, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति की उपस्थिति में उक्त घर की तलाशी ली गई तो वहाँ से कुल 86 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा शराब तस्करी के अपने अन्य सहयोगियों के बारे में खुलासा किया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में कटिहार मोड़ टी०ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों के भूमिका प्रसंशनीय एवं सराहनीय रही है।

More Stories
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज