औरैया28नवम्बर*डीएम,एसपी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण*
*अपरिहार्य कारणों से टली टीईटी परीक्षा*
*औरैया।* रविवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में शांति तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत लगाये गये पुलिस बल का निरीक्षण किया गया, तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उधर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने सभी केंद्र व्यवस्थापक/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए बताया की शासन द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली टेट परीक्षा 2021 अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। यह परीक्षा पुनः एक माह बाद आयोजित की जाएगी। इस हेतु परीक्षार्थियों को प्रथक से न तो फार्म भरना पड़ेगा और न ही कोई शुल्क देना पड़ेगा इस हेतु विस्तृत सूचना प्रथक से दी जाएगी। कृपया सभी परीक्षार्थियों से नियमानुसार ओएमआर सीट आदि जमा करा ले तथा उन्हें परीक्षा केंद्र से मुक्त करते हुए बाहर जाने के लिए निर्देशित करे । किसके बाद सभी केंद्र प्रभारियों ने परीक्षार्थियों को जाने दिया।

More Stories
अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*