औरैया28नवम्बर*कृषि राज्यमंत्री के गांव से शुरू हुई भारत माता की रथ यात्रा*
*आजादी की खातिर अकेले 1757 से 1857 तक के संघर्ष में 6 लाख लोगों का बलिदान हुआ-सुभाष*
*औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन समिति अछल्दा द्वारा निकाली जा रही भारत माता की रथ यात्रा कृषि राज्य मंत्रीलाखन सिंह राजपूत के गांव सल्हुपुर से प्रारंभ होकर भैंसोंल, नंगला भदोरिया, रामपुर बैश्य व नगरिया होते हुए ग्राम आशा पहुंची। सभी स्थानों पर भारत माता का पूजन, उद्बोधन एवं भारत माता की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए हमारे पूर्वजों को शताब्दियों तक संघर्ष करना पड़ा। जिसमें लाखों लोगों का बलिदान हुआ। केवल 1757 से 1857 तक के संघर्ष में लगभग 6 लाख लोगों का बलिदान हुआ। इसलिए हम सभी को अपने पूर्वजों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जो कीमत चुकायी उसका मूल्यांकन स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक इतिहास को जानकर करना चाहिए। जिससे हम लोगों को एक राष्ट्रभक्त नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता कपिल बाजपेई ने ग्राम नगरिया के शहीद सैनिक आशुतोष शाक्य के पिता दुर्गा शरण शाक्य को सम्मानित किया एवं रामपुर वैश्य के रिटायर्ड सैनिक वीरेंद्र सिंह व निवाजी दिवाकर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभियान संयोजक भुवनेश त्रिपाठी, अमिताप सिंह, अंकित सिंह, अंकित तिवारी, राजकुमार दोहरे, गजेंद्र शाक्य, अवनीश मिश्रा, पवन यादव, योगेश मिश्रा व अनेकानेक ग्राम वासी उपस्थित रहे।
अमृत महोत्सव का कार्यक्रम में एरवाकटरा खंड में भी संपन्न हुआ सचिन गुप्ता आयोजक रहे।कार्यक्रम दादाजी महाविद्यालय एरवाकटरा में आयोजित किया गया। पुरुषों की संख्या 40 महिलाओं की संख्या 10 बच्चों की संख्या 105 रही। मोहित नारायण मोहित पाठक निर्मल सिंह अनु सक्सेना, अखिलेश त्रिपाठी, मयंक, अनूप, विवेक, रितेश, गौरव, लाइक सिंह, अरविंद, नवीन, वैभव, कौशल व नीलेंद्र उपस्थित रहे। बिधूना खंड के बंथरा मंडल में महोत्सव हुआ। कार्यक्रम का स्थान कर्म क्षेत्र विद्या मंदिर पुसौली रहा। आयोजन उदय प्रताप के द्वारा किया गया। पुरुषों की संख्या 50 महिलाओं की संख्या 20 बच्चों की संख्या 115 वक्ता के रूप।में रमेश मौजूद रहे।रानी सुनीता सिंह स्टेट तिर्वा उदयवीर सिंह कुशवाह, मंजू सिंह सेंगर, आलोक दुबे, अजय स्वर्णकार, राजेश, बेबी,अखिलेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा,अवधेश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है