कानपुर नगर5जून25*विधानभवन लखनऊ में घाटमपुर विधानसभा से संबंधित महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों पर बनी सहमति
आज विधानभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मा. सभापति श्रीराम चौहान जी ने की। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए मा. विधायक श्रीमती सरोज कुरील जी ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निम्नलिखित विकास प्रस्तावों पर सहमति बनी:
🔹 तिराहर पट्टी में जमुना नदी की ओर एक नई कैनाल परियोजना स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
🔹 क्षेत्रीय सिंचाई व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु 20 नए नलकूपों की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया।
🔹 घाटमपुर क्षेत्र में वर्षों से निष्क्रिय पड़े 35 नलकूपों का रिबोर कर उन्हें पुनः संचालन में लाया जाएगा।
🔹 किसानों की सुविधा हेतु एक नया क्रय केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे गन्ना खरीदी की प्रक्रिया सरल एवं सुगम होगी।
🔹 नए किसानों की गन्ना खेती का सर्वेक्षण कर उन्हें ऑनलाइन एवं पत्राचार के माध्यम से क्रय केंद्र से जोड़ा जा रहा है, जिससे विशेष रूप से वे किसान लाभान्वित होंगे जो मोबाइल या डिजिटल साधनों का उपयोग नहीं कर पाते हैं।
यह बैठक क्षेत्रीय कृषि, सिंचाई और किसान कल्याण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिससे घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी