*शामली 04जून25हाईवे पर 29 लाख की लूट: भारत सरकार लिखी गाड़ी से आए बदमाशों ने कैशियर से लूटी नकदी*
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक सनसनीखेज वारदात में हाईवे पर बदमाशों ने धागा व्यापारी के कैशियर से 29 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो कार में सवार थे, जिससे उन्होंने सरकारी गाड़ी का भ्रम पैदा कर कैशियर को रोक लिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है,
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम पानीपत निवासी धागा व्यापारी ललित का कैशियर अनिल कार चालक सतनाम के साथ मेरठ से 29 लाख रुपये लेकर पानीपत लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार शामली बाईपास पर गांव बलवा के पास रेलवे फ्लाईओवर के समीप पहुंची, तभी ‘भारत सरकार’ लिखा बोर्ड लगी बोलेरो कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी में चार से पांच अज्ञात बदमाश सवार थे,
बदमाशों ने रुकते ही कैशियर की कार में घुसकर नकदी से भरे बैग लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि कैशियर अनिल और चालक सतनाम कुछ समझ भी नहीं पाए। अनिल ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी,
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और सीओ थानाभवन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ितों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया,
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26*1 जनवरी 2027 से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम समेत कई ऐप पर लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, जानिए क्या बदलेगा
आजमगढ़ 24 अक्टूबर 26*चुनाव में पक्ष में वोटिंग के लिए पैसा बाटते समय चार गिरफ्तार,