नई दिल्ली03जून2025*बेला खादर यमुना स्टेट में किसानों का धरना प्रदर्शन पुनः जारी।
नई दिल्ली से दिनेश सिंह की खास खबर यूपीआजतक।
नई दिल्ली*यूपीआजतक दिल्ली के ब्यूरो चीफ दिनेश सिंह द्वारा भूमि अधिग्रहण का एक नया मामला संज्ञान में आया है, जिसमे बेला खादर यमुना स्टेट में वर्ष 1913 से काबिज किसानों की जमीन पर दिल्ली सरकार ने अपना कब्जा जमा रखा है। अमूमन अभी तक तो अधिकतर यही सुनने में आता था कि अमुक जगह पर दबंग भू माफियाओं ने सरकारी जमीन व गरीब और कमजोर लोगो की जमीन पर कब्जा कर लिया, लेकिन इसी वाक्या के ठीक उल्टे दिल्ली जैसे केन्द्र शासित प्रदेश में तो सरकार ने ही किसानों को न्याय दिलाना तो दूर हो गया,स्वयम किसानों की ही जमीन अपने कब्जे में लेकर किसानों को बेघर कर दिया,उनकी झुग्गी झोपड़ी पर बुलडोजर भी चलवा दिया। वाह री सरकार, जहाँ सरकारें किसानों की मददगार व न्यायकारी साबित होती हैं, वही दिल्ली सरकार तो किसानों का ही शोषण करने पर ही तुल गयी,जबकि सरकार को अगर कुछ भूमि सम्बन्धी कुछ विकास सम्बन्धित कार्य करना ही है तो दिल्ली प्रदेश में ही सरकार के पास असीमित भूमि लावारिस पड़ी है। सरकार को अगर कुछ विकास करना ही है तो इन लावारिस जमीनों को कारगर क्यों नही करती।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण