बनारस31मई25*गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया — बहादुरी और तत्परता की मिसाल*
आज प्रातः काशी के मान मंदिर घाट पर स्नान कर रहे आर्यन सिंह, निवासी शिवपुर, वाराणसी, स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी की ओर बह गए और डूबने लगे। इस घटना के दौरान घाट पर उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया।सौभाग्यवश, उस समय गंगा नदी में नियमित जल पेट्रोलिंग कर रही 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम सतर्कता और तत्परता के साथ मौके पर मौजूद थी।उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा* के कुशल नेतृत्व में 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम काशी के घाटों पर सतर्कता और संकल्प के साथ तैनात है, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।इसी कर्तव्यपालन के अंतर्गत, घटनास्थल पर तैनात एनडीआरएफ के साहसी और उच्च प्रशिक्षित बचावकर्मी, जो गंगा नदी में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे, ने बिना किसी विलंब के नदी में छलांग लगाई। त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए उन्होंने डूबते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस वीरतापूर्ण कार्य ने न केवल एक अमूल्य जीवन की रक्षा की, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि एनडीआरएफ न केवल आपदा प्रबंधन का प्रतीक है, बल्कि जनविश्वास और सुरक्षा का पर्याय भी है।
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी23 अक्टूबर 26* – लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन की मतदाता पर्ची में 116 वर्ष उम्र दर्ज होने