राजगढ़27नवम्बर*नरसिंहगढ़ ,,लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की शहीद किसान अर्थी कलश यात्रा।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार।* भोपाल की ओर से चलती हुई नरसिंहगढ छतरी चौराहे पर पहुंची। जहां पर आम आदमी पार्टी व विपक्षी दलों के नेताओं ने कलश यात्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद कलश यात्रा ब्यावरा की ओर रवाना हो गई।
इस अवसर पर अर्थी कलश यात्रा को आप नेता प्रवीण सक्सेना एडवोकेट ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है। उन्होंने अस्थि कलश यात्रा के साथ चल रहे किसान भाइयों के जज्बे को नमन करते हुए कहा कि इन यात्राओं के जरिए जन जागरण किया जाना, सरकार की तानाशाही और खूनी चेहरे को उजागर करना आज के समय की महती आवश्यकता है। वहीं आप जिला सचिव दिलीप कुशवाहा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलतराम विजयपुरिया एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा की हर पहल और संघर्ष का हर मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण समर्थन करती है। इस मौके पर युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्री पुत्र द्वारा किसानों की निर्मम हत्या की, जितनी निंदा की जाए, कम है। किसानों के हत्यारोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। शहीद हुए किसानों को भारतीय किसान यूनियन नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर एवं सामाजिक कार्यकर्ता लखन रूहेला आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
नई दिल्ली 10 फरवरी 2026 मंगलवार*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….