कानपुर देहात 27 मई25**जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कल होगा विभिन्न्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।*
*खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं का होगा सम्मान*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, अकबरपुर में बच्चों और युवाओं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय कैंप 20 मई से 30 मई 2025 तक चलेगा, जिसमें आज लगभग 125 बच्चों द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस, और जीवन कौशल को विकसित करना है। कैंप के दौरान विभिन्न खेलों जैसे कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त अन्य फिटनेस सत्र भी शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 29 मई को पुनः विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कैंप में प्रतिदिन प्रतिभा करते हैं उन्हें के मध्य एक प्रति स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्र वर्ग में 6 से 14 वर्ष व 14 वर्ष की आयु के ऊपर के बच्चों का तथा छात्रा वर्ग में भी 6 से 14 वर्ष व 14 वर्ष की आयु के ऊपर की छात्राओं के मध्य विभिन प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस कैंप में बच्चों का क्लस्टर बनाकर उन्हें पांच विभिन्न दालों में विभाजित किया गया है जिसमें बजरंग पुनिया ग्रुप को कोच रंजय यादव द्वारा कुश्ती, मिल्खा ग्रुप को कोच विजय गुप्ता द्वारा एथलेटिक्स,ध्यानचंद ग्रुप को कोच वैभव द्वारा हॉकी, सुनील चेतरी ग्रुप को कोच माधव मिश्रा द्वारा फुटबॉल, मैरी कॉम ग्रुप को कोच आशीष शर्मा द्वारा बॉक्सिंग की शिक्षा व जानकारी दी जा रही है। इससे प्रथक स्टेडियम में स्विमिंग के कोच अविनाश श्रीवास व लाइफ सेवर कुमु निषाद द्वारा स्विमिंग की शिक्षा दी जा रही है। अतिरिक्त जानकारी हेतु आमजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, कानपुर देहात के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उक्त कैम्प के पश्चात भी जो छात्र छात्राएं खेलों में अपनी रुचि प्रकट करते हैं उनके लिए भी सभी खेलों हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

More Stories
Bhahalpur 20 Aprail 2026*पुराने रोस्टर के सहारे चल रहा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, डॉक्टर नदारद, गायनो सेवा बदहाल — भ्रष्टाचार के आरोप तेज नवगछिया।
Lucknow 20 aprail 2026*Important Current News From Uttar Pradesh
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई