February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

अयोध्या27नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

[27/11, 9:07 AM] Abdul jabbar Ayodhya: बिग ब्रेकिंग।

 

 

 

अयोध्या।
34 निरीक्षक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल। गैर जनपद ट्रांसफर हुए निरीक्षक उपनिरीक्षक भेजा गया पुलिस लाइन। जल्द होंगे रिलीव। जनपद के कई थानों के निरीक्षक बदले। पूराकलंदर कोतवाली नगर कोतवाली अयोध्या कोतवाली रुदौली कोतवाली मवई समेत लगभग सभी थानों के निरीक्षक बदले गए। गैर जनपद से आए निरीक्षक उपनिरीक्षक को मिली तैनाती। देखे लिस्ट।
???
[27/11, 11:15 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*मुकदमे की पत्रावली में बयान न करने पर एसडीएम ने लेखपाल के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक लगाई रोक*

भेलसर(अयोध्या)तहसीलदार रुदौली के न्यायालय पर विचाराधीन मुकदमे में बीते 13 जुलाई से अब तक लेखपाल द्वारा बयान न करने पर पैरोकार की शिकायत पर एसडीएम ने अग्रिम आदेश तक लेखपाल के वेतन आहरण पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया है।
फूलमता पत्नी मैकूलाल निवासी जहांगीराबाद ने शिकायती पत्र देकर कहा कि फुलमता बनाम केवल केवलावती ग्राम जहांगीराबाद की पत्रावली में उसका व गवाहों के बयान बीते 13 जुलाई को दर्ज हो चुके हैं लेकिन 13 जुलाई से अब तक लेखपाल बयान दर्ज कराने नहीं आ रहे हैं।शिकायतकर्ता ने बताया कि जब तहसीलदार से बताया तो उन्होंने कहा एसडीएम साहब से शिकायत करो तभी लेखपाल बयान देने आएंगे।पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए तत्काल अग्रिम आदेश तक लेखपाल के वेतन आहरण पर रोक लगाने हेतु तहसीलदार को निर्देशित किया है।एसडीएम के इस आदेश से लेखपालों में हड़कंप मच गया है।शिकायतकर्ता की पैरवी राधेश्याम एडवोकेट ने की।
[27/11, 11:15 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*कसारी के कोटेदार के विरुद्ध खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज*

भेलसर(अयोध्या)मवई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कसारी के कोटेदार के विरूद्ध ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत उच्चाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक से की थी जिसकी जांच करने पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर गए थे जहां जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया यहां कोटेदार नियमित कार्डधारकों को राशन का वितरण नही करते हैं।इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार की राशन की दुकान सील करने की कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक राशन वितरण पर रोक लगा दी थी।
पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कसारी के दोनों कोटेदारों की जांच की गई।कोटेदार बंशीलाल का स्टॉक व वितरण की जांच में 23 कुंटल गेहूँ व साढे दस कुंटल चावल कम पाया गया वहीं ग्राम कसारी के दूसरे कोटेदार रामसरन के स्टॉक व वितरण की जांच में 51 कुंटल गेहूँ कम व 2 कुंटल चावल अधिक पाया गया।पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया के दोनों कोटेदारों के विरुद्ध खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में धारा 3/7 आवश्यक आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
[27/11, 11:15 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

*वितरण व्यवस्था की ग्राम प्रधान ने की शिकायत*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली ब्लाक में महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य सेविकाओं की मिली भगत से वितरण व्यवस्था पटरी से उतर गई है।शासन से जो भी राशन व अन्य सामान आता है उसमें बंदर बांट करके वितरण व्यवस्था चौपट कर रही है।ऐसे ही मामले की शिकायत ग्राम सन्डरी की ग्राम प्रधान कमला पत्नी इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है कि विभाग से जो भी सामान वितरण के लिए आता है वह नियमानुसार नही बाट रही है।
शिकायती पत्र में आरोप है कि ग्राम पंचायत मे आँगनवाडी कार्यकत्री आशा वर्मा द्वारा बाल विकास पुष्टाहार विभाग से मिलने वाला दाल,गेहूं,चावल आदि नियमित नही बाँट रही है।नवंबर 21 मे भी 7 माह से तीन वर्ष,3 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चो को कोटेदार से मिलने वाला गेहू व चावल की पर्ची तो दे दी गई है लेकिन किसी पर देय मात्रा नही लिखा गया है लाभार्थी आँचल,सानवी,पिंशु विध्या,मीरा,वैश्नवी,महेक,लवकुश,पायल,रौनक,राधा व संस्कार आदि को मिली वितरण पर्ची पर देय चावल की मात्रा नही लिखा है इससे लगता है कि कार्यकत्री द्वारा वितरण मे भी हेरा फेरी की जाएगी।इससे पहले भी वितरण सही ढंग से नही कर रही है।नई गर्भवती,धात्री सहित नए बच्चो को सर्वे कर लाभ दिलाने के लिए कहा तो कहा कि सर्वे खुद कर लो।ग्राम प्रधान ने उपरोक्त मामले की जांच कराकर भ्रष्टाचार मे लिप्त आँगनबाड़ी कार्यकत्री आशा वर्मा के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
[27/11, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: लखनऊ

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर बढ़ाई सख्ती

जांच और स्क्रीनिंग का बढ़ाया जाएगा दायरा

विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच,स्क्रीनिंग होगी

सभी यात्री 15 दिन स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेंगे।
[27/11, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: _*ब्रेकिंग बाराबंकी*_

_*नबीगंज बाराबंकी में साहिल नामक युवक पर जानलेवा हमला*_

_साहिल उम्र लगभग 22 वर्ष जो किसी काम के लिए तकरीबन रात 9 बजे घर से निकला था बाहर_

_*सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत सड़क पर ही 15 से 20 लोगों ने कर दिया हमला*_

_*लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीट पीट कर साहिल को किया लहूलुहान*_

_साहिल पर कई बार की गई फायरिंग एक गोली शरीर पर घाव देते हुवे निकली_

_*स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 से 4 राउंड झोंकी गई फायरिंग*_

_हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से हुवे फरार घायल को लखनऊ ट्रॉमा किया गया रेफर_

_*साहिल ने चिन्हित आरोपियों के नाम का दिया बयान पीड़ित का बयान लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी*_

_*पूरा मामला देवां रोड दुर्गापुरी वार्ड नबीगंज बाराबंकी आदर्श नगर कोतवाली का*_
[27/11, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

ट्रस्ट नहीं बढ़ाएगा दर्शन का समय। स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में दर्शन का समय बढ़ाने के लिए हुई थी चर्चा।

अयोध्या।
रामलला के दर्शन अवधि को बढ़ाने की बात को ट्रस्ट ने सिरे से किया खारिज।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सुरक्षा कारणों से कहा समय बढ़ाना संभव नहीं।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान।दर्शन अवधि बढ़नी चाहिए पर सुरक्षा कारणों से संभव नहीं। सभी कठिनाइयों को समझने की है जरूरत।हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसी स्थितियां राम जन्म भूमि दर्शन के लिए नहीं है संभव। ठाकुर जी की सुरक्षा जनता की सुरक्षा और स्थानीयों का जीवन है सर्वोपरि। सुरक्षा कारणों से दिन में ही हो सकता है दर्शन।अयोध्या में पुरानी आतंकी घटना और साजिशों का हवाला देते हुए ट्रस्ट ने किया दर्शन अवधि बढ़ाने की बात को सिरे से खारिज।
[27/11, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *किन्नर समाज ने असहाय बच्चों के लिये बढ़ाया हाथ*

अयोध्या।
अयोध्या का किन्नर समाज असहाय बच्चों की मदद के लिए आ रहा सामने। स्वर्गीय गुलशन बिंदु की शिष्य पिंकी मिश्रा ने धूमधाम से की लड़की की शादी। समाज में किन्नरों के प्रति सम्मान की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से हो रहा अनोखा प्रयास।विवाह के साथ असहाय बच्चों की शिक्षा पर भी जोर दे रहा किन्नर समाज। स्वर्गीय गुलशन बिंदु की शिष्य पिंकी मिश्रा ने माँ का फर्ज अदा कर लड़की की धूमधाम से की शादी।अयोध्या के एक निजी लान में संपन्न हुआ विवाह।किन्नर पिंकी मिश्रा का बयान। किन्नर समाज गरीब असहाय और अनाथ बच्चों को सहायता करने में पीछे नहीं। गुलशन जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हम आमतौर पर ही दृष्टि से देखे जाने वाले किन्नर समाज को अपनी सामाजिक कार्यों के जरिए जो सीख दी उसका पालन कर किन्नर समाज के लोग व अन्य के प्रति आदर भावना कर रहे उत्पन्न। हमें समाज के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। सामाजिक कार्यों से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पता नहीं कि कर्मों का फल हम किन्नर समाज में जन्म लेकर भुगत रहे हैं ऐसे में हमें अपना जीवन सुधारने के लिए नेक कर्म करने चाहिए। पिंकी ने किन्नर समाज के अन्य लोगों को भी संदेश दिया कि वह भी गरीबों, असहायओं की मदद के लिए सामने आए और ईमानदारी से कार्य करें।
[27/11, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: कोरोना कहर:
*केजरीवाल ने PM मोदी से किया आग्रह- कोविड के नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों को रोका जाए*