औरैया25नवम्बर*28 से 30 नवंबर तक कांग्रेस की बूथ कमेटियों को किया जाएगा प्रशिक्षित*
– *संविधान दिवस से कांग्रेसी चलाएंगे सदस्यता अभियान*
*औरैया।* गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रतिज्ञा पदयात्रा की सफलता के बारे में चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। इसके अलावा बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्षय पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान प्रारंभ करेंगे, जो अनवरत जारी रहेगा।
इस सदस्यता अभियान का यह नारा होगा एक परिवार चार सदस्य सभी को मतदाता बनाते हुए सदस्यता अभियान चलाकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए किसी अनुसूचित गांव में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के चरित्र पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे द्वारा बताया गया, कि इसके अलावा ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर की बूथ कमेटियों का प्रशिक्षण भी होगा। उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण 28 नवंबर को बिधूना में, 29 नवंबर को दिबियापुर में एवं 30 नवंबर को औरैया विधानसभा में दिया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की वह लोग संविधान दिवस से बृहद रूप से सदस्यता अभियान शुरू कर दें। बैठक में मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित, एकता चौधरी, मनमोहन सिंह सेंगर, प्रकाश कश्यप, सरिता सिंह, एहसान मोहम्मद, सिपाही लाल निषाद, शिव किशोर, ओमकार अग्निहोत्री, शोभित त्रिपाठी, विक्रम दिवाकर, रविंद्र पांडे, सुरेंद्र प्रताप माधव दुबे, रोहित दिवाकर एवं इंदर सिंह के अलावा दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर3जून26*भागलपुर के लिए बड़ी सौगात: कोल ब्लॉक की खोज से औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम – डीएम
भागलपुर 3जून26*सबौर थाना अंतर्गत लूट की घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3जून26🚨 उत्तर प्रदेश में पांच नई जेलों के निर्माण को मंजूरी