*ब्रेकिंग न्यूज फतेहपुर*
फतेहपुर25मई25* में अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम प्रशासन*
*प्रतिबंधित भारी बूम वाली पोकलैंड मशीनों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन*
*यमुना नदी का सीना छलनी कर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाने में जुटे खनन माफिया*
*राजस्व विभाग को प्रतिदिन लगाया जा रहा कई लाख का चूना*
*फतेहपुर: अवगासी खदान में अवैध खनन, जलधारा रोककर चल रहीं भारी बूम वाली पोकलैंड मशीनें*
*संवाददाता सुजीत सिंह चौहान*
आपको बता दे फतेहपुर के अवगासी खदान में अवैध खनन का खेल चरम पर है। एनजीटी के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखते हुए भारी पोकलैंड मशीनों की मदद से निकाली जा रही है मौरम। यह खनन न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि शासन के राजस्व को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, खदान में सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियां रोजाना मौरम लेकर जाती हैं। ओवरलोडिंग के कारण जहां सड़कें खराब हो रही हैं, वहीं राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि खननकर्ता अपने तय क्षेत्र से बाहर जाकर भी अवैध खनन कर रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस की चुप्पी पर सवाल
हालांकि खदान में हो रहे इस अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन और पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना “ऊपर तक सेटिंग” के यह खनन संभव नहीं है।
राजस्व को हो रहा नुकसान
सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियों के कारण राजस्व को भारी चूना लग रहा है। बावजूद इसके, अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही

More Stories
हरदोई26मई2026* पिहानी और आसपास इलाकों में जबरदस्त आंधी-पानी का कहर,
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*