अपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
सेना के शौर्य पराक्रम और जज्बे को किया सलाम
फोटो,,,, तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्त्ता
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
खरेला।महोबा। मंडल खरेला के भाजपाइयों और हिन्दू संगठनों ने अप्रेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्र गीतो की धुन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर मुख्य सड़को पर उतरकर सेना के शौर्य पराक्रम के जज्बे को सलाम किया।
नगर के राम जानकी मंदिर स्थल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रताप शुक्ला ने किया। पुलिस बल की निगरानी में बड़ी संख्या पर शामिल हुए भाजपा , विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ कई समाजसेवी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्य मंगली बाजार से होकर निकली तिरंगा यात्रा में आगे आगे डीजे में राष्ट्रीय गीतों की धुन बज रहीं थी । देश भक्ति से सराबोर गीतो पर कार्यकर्त्ता हाथ में लिए तिरंगा को शान से लहराते हुए चल रहे थे। अपरेशन सिंदूर के बैनर को लेकर ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा । मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष निरुपमा तिवारी आगे आगे नेतत्व कर रही थी। हले और जालीब मुहाल से होकर बस स्टैंड पर यात्रा राष्ट्रगान के बाद संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट कोपरेटिव बैंक हमीरपुर महोबा चेयरमैन चक्रपाणि तिरपाठी , पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महोबा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यच्छ अजय कुमार विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, ज़िला मंत्री रोशन सिंह बजरंग दल के नगर प्रभारी संदीप सिंह, शरद पचौरी, भाजपा आईं टी प्रभारी सुनील सिंह सेंगर , सेक्टर प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह , मंडल महा मंत्री कमल किशोर सिंह, आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी सुषमा चोधरी सहित पुलिस बल साथ में चलता रहा।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,