लखनऊ24मई2025*PAC की 27 वाहिनीयों में बने संग्रहालय।
लखनऊ से आजाद सिंह की खास खबर यूपीआजतक।
लखनऊ*यूपी पुलिस अपने गौरवशाली इतिहास को संजोने के साथ ही उसे जवानों के सामने प्रेरणा के रूप मे प्रदर्शित कर रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 27 PAC वाहिनीयों में संग्रहलय स्थापित किये गए है।
बाकी बची 6 वाहिनीयों में संग्रहलय स्थापित कराएं जा रहें है।
DGP प्रशांत कुमार ने PAC वाहिनीयों व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जवान-चुस्त दुरुस्त रहें इसके लिए अत्याधुनिक जिम बनवाए जा रहें है।
PAC वाहिनियों में बनवाए गए संग्रहालय में पुलिस विभाग से जुडी स्मृतियों, इतिहास, वर्दी में समय-समय पर हुए परिवर्तन, पुराने व नये उपकरण,अस्त्र-शस्त्र, बलिदानी अधिकारियों व कर्मियों के चित्र को संरक्षित किया गया है।
DGP ने सभी PAC वाहिनीयों, इकाइयो, प्रशिक्षण केंद्रों व 7 नई पुलिस लाइन मे परेड ग्राउंड व भूमि की उपलब्धता के आधार पर जल्द आउटडोर स्टेडियम, इंडोर जिमनेजियम और संग्रहलय बनवाने का निर्देश दिया है।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…