सहारनपुर23मई25*शांति के प्रहरी: डीआईजी अभिषेक सिंह का पैदल मार्च बना मिसाल*
सहारनपुर में शांति और सौहार्द का अद्भुत उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला, जब डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने जामा मस्जिद से नगर कोतवाली तक पैदल मार्च किया। इस जनसंपर्क अभियान में एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ सिटी अशोक सिसोदिया व नगर कोतवाली प्रभारी सुनील नागर सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
जुमा की नमाज के अवसर पर जामा मस्जिद पहुंचे डीआईजी ने नमाजियों से मुलाकात की और शांति बनाए रखने की अपील की। मस्जिद में लोगों ने देश में अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं कीं। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य है कि जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे, और यह पैदल मार्च उसी उद्देश्य की ओर एक कदम है।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। नागरिकों ने पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की खुले दिल से सराहना की। डीआईजी की यह पहल न केवल कानून व्यवस्था को सशक्त कर रही है, बल्कि जन-विश्वास की नई इबारत भी लिख रही है।

More Stories
लखनऊ ६ जून २०२६ * ऑटो में युवती से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया प्रयास, पैर में गोली लगने से दबोचा गया
लखनऊ ६ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर गनेस खेड़ा में पौधारोपण, 1000 पौधों का वितरण
मथुरा 6 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर व 05 जिन्दा कारतूस .32 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।*