April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बस्तर जम्मू कश्मीर23मई25*किसी जगह के लोग अगर सबसे लंबे समय से राज्य से लड़ रहे हैं, तो वह बस्तर के लोग हैं-योगेंद्र यादव

1910 में ब्रिटिश ने जब पहली बार बस्तर में पुलिस कैंप स्थापित किया, तब भी उसका यही तर्क था कि हम बस्तर का विकास करने आए हैं, गुण्डाधुर जैसे लोग वह विकास नहीं होने दे रहे.

उस समय पढ़ा -लिखा भारतीय सभ्य समाज अंग्रेजों की इस नीति पर सहमत था और उसे सही मानता था.

इतिहास से हमको यह देखने को मिलता है कि अंग्रेजों ने विकास के नाम पर आदिवासियों का कत्ल किया. पहाड़, जंगल व नदियों को तबाह करना शुरू कर दिया. कुछ आदिवासियों को अपनी सेना में भर्ती करके अपने ही भाइयों व बहनों को मरवाया.

आजादी के बाद भी भारतीय राज्य की अंग्रेजों की वही पुरानी नीति चल रही है, कोई परिवर्तन नहीं आया है; लेकिन 150 वर्षों से बस्तर भारतीय राज्य के आगे घुटने नहीं टेका.

लड़ाई जरूर कमजोर हुई लेकिन खत्म नहीं हुई. उस समय गुण्डाधुर की हत्या करने के बाद अंग्रेजों ने खुशी मनाई थी और आज *बसवराज* की हत्या करके खुशी मना रहे हैं; लेकिन वह भूल गए हैं कि ज़ब तक धरती पर शोषण अत्याचार रहेगा, दूसरा गुण्डाधुर व बसवराज पैदा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

क्रांतिकारी सलाम!

*–मुदित मिश्र*

Taza Khabar