औरैया23मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ महत्वपूर्ण खबरें****
*मालगाड़ी से पत्थर गिराने के दौरान क्रॉसिंग पर लगा जाम*
कलमकार
*अछल्दा,औरैया।* रेलवे स्टेशन के पूरब और पश्चिमी के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक के अप लाइन पर पत्थर गिराने का कार्य मालगाड़ी से किया गया। इससे 13-बी क्रॉसिंग नही खुलने जाम लग गया। करीब 30 मिनट तक अप रेलवे लाइन बाधित रही। करीब दोपहर 2 बजे रेलवे पर पत्थर डालने का कार्य किया गया। पटरी पर गिराये गये पत्थर को हटा गया। वही कस्वा स्थित रेलवे फाटक 13-बी करीब 20 मिनट तक बंद रहा। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। काफी देर बाद बाइक सवार गलियों से होकर निकले। वही रेलवे कर्मचारियों द्वारा 13-बी क्रॉसिंग पर पत्थर को हटा कर आवागमन चालू किया गया।
*इनसेट-*
*आये दिन फाटक पर लगता है जाम*
*अछल्दा,औरैया।* सुबह से शाम तकनियमित रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। दिन भर में कम से कम 50 से 60 बार फाटक बंद होता है। कई वर्षों से बिधूना-फफूंद सड़क मार्ग पर रेल ओवरब्रिज बनाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं।
[5/23, 4:46 AM] +91 96283 30454: *समर कैंप में कराया योगा,10 जून तक चलेगा कैंप*
कलमकार
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल स्थित श्री जनता इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के निर्देशन में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को व्यायाम और योगाभ्यास कराया गया। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक होशियार सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को खो-खो और फुटबॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने इन खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। यह समर कैंप 10 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार दुबे, राहुल चौहान, डॉ. शशि शेखर मिश्र और यशेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा कर्मचारी अवधेश सिंह यादव, नंद किशोर, सुरेश चंद्र यादव और मदन दीक्षित भी मौजूद रहें।
[5/23, 4:46 AM] +91 96283 30454: *घर से चाय पीने की कहकर निकला था युवक*
*तालाब में उताराता मिला युवक का शव*
कलमकार
*अयाना,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव सेंगनपुर के कैथौली मोड़ स्थित पचनद इंटर कॉलेज के पास गुरुवार शाम को एक युवक का शव तालाब में उताराता मिला। वह सुबह घर से दुकान पर चाय पीने के लिए निकला था। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने घटना के पीछे संदिग्धता जाहिर की है।
मूल रूप से कुंवरदेवपुर निवासी राजू पुत्र सियाराम 50 वर्ष परिवार के साथ सेंगनपुर में झोपड़ी बनाकर रहते थे। गुरुवार शाम को गांव के पप्पू यादव ने पचनद इंटर कॉलेज के पास वाले तालाब में उनका शव उताराता देखा। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में पानी कम होने पर लोगों ने अनहोनी की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर छानबीन की। पुलिस को उसकी पीठ पर जलने के निशान मिले हैं। अनहोनी पर पत्नी राजेंद्री, बेटा विवेक, बेटी मोहिनी,रश्मि रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी राजेंद्री ने बताया कि पति पांच साल से बीमार थे।उनका इटावा से इलाज करवाया जा रहा था। गुरुवार शाम चार बजे दुकान पर चाय पीने की बात कहकर घर से निकले थे, करीब एक घंटा बाद उनका शव तालाब में मिलने की जानकारी हुई। अयाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
[5/23, 4:46 AM] +91 96283 30454: *विद्युत उपकेंद्र रुपपुर सहार से संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बंद*
*-भीषण गर्मी में बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं में मचा हा-हाकार*
कलमकार
*बिधूना,औरैया।* बिधूना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र रूपपुर सहार के अधिकारियों कर्मचारियों के मनमाने रवैए के चलते पिछले 24 घंटे से अधिक समय से कीरतपुर फीडर, पुर्वा रामदास फीडर, विश्व बैंक फीडर समेत लगभग सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी के दौरान लगातार बिजली आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली के अभाव में उपभोक्ता जहां बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं वहीं मोबाइल चार्जिंग का भी संकट उत्पन्न हो रहा है। बिजली के अभाव में गर्मी के कारण लोगों की रात की नींदे हराम हो रही है साथ ही लोग बीमारियों के भी शिकार हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति बंद रहने और आपूर्ति कब तक बहाल होगी इस संबंध में कोई भी संबंधित अधिकारी कुछ भी जबाब देने से कतरा रहे हैं। विद्युत संकट से पीड़ित उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से जनहित में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *ओल्ड एज होम में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*
कलमकार
*औरैया।* माननीयजनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेश कुमार के संयोजकत्व में गुरुवार को ग्राम आनेपुर स्थित माधव हैपी ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धजनों को उनके अधिकार, उपभोक्ताओं के अधिकार, स्थाई लोक अदालत आदि के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
माधव हैपी ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का वृद्धजनों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व फूल माला अर्पित कर किया। इसके बाद पीएलवी रविदत्त ने सीनियर सिटीजन के अधिकार, स्थाई लोक अदालत के लाभ, उपभोक्ता फोरम के सम्बंध में जानकारी देकर उपभोक्ताओं के अधिकार बताये। पीएलवी पायल राठौर ने बच्चों में मोबाइल व टीवी के दुष्प्रभाव आदि के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी रमनलाल ने एलएसयूसी के सम्बंध में तथा पीएलवी बीना शर्मा ने एलएसयूएम आदि के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर का संचालन पीएलवी ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। वहीं वृद्धजनों ने अपनी पेंशन न मिलने व पेंशन बनवाये जाने की बात कही। जिस पर वृद्धजनों को उनकी सहायता करने का आश्वासन दिया गया। शिविर में पीएलवी किरन चौहान, राजकुमार, वृद्धाश्रम से लालमणि वर्मा, राम कुमारी, मधू देवी, राजरानी, फूलन देवी, किशन कुमार, दयाशंकर, जगत सिंह, प्रेमशंकर, मन्नीलाल आदि वृद्धजन मौजूद रहें।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *गांधीनगर सरांय अमिलिया वार्ड की गलियों में भरा प्रदूषित पानी व कीचड़*
*लोगों को आवागमन में करना पड़ रहा बड़ी परेशानियों का सामना*
द बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*अजीतमल,औरैया।* नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के वार्ड गाधीनगर सराय अमलिया में रहने वाले लोग गलियो में भरे कीचड़ के बीच रहने को मजबूर है। वार्ड में सड़के तो बनायी गयी हैं, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही की गयी है, जिसके चलते गॉंव का प्रदूषित पानी सड़कों पर ही भरता है। जिससे वार्ड की गलियों में कीचड़ भरा पड़ा है। गन्दगी एवं कीचड़ से भरी गलियों से बदबू फैल रही है और लोग गन्दगी में रहने को मजबूर हैं।
वार्ड में प्रवेश करते ही नालियों का गन्दा पानी दिखाई देता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे तो गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गॉंव में लगा एक हैण्डपम्प गन्दगी के बीच हो गया है, जिससे लोग उक्त हैण्डपम्प पर पानी भरने भी नही जा पा रहे हैं। गॉंव में जल निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। क्योकि गॉंव के बाहर बना तालाब गन्दगी से अटा पड़ा है। जिसकी वर्षो से खुदाई नही हुई है। इस गर्मी में अभी से यह हाल है तो बरसात में पूरे गॉंव में जल भराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह समस्या आज की नही है बहुत पुरानी समस्या है कोई सुनने वाला नही है। हर घर जल योजना द्वारा विछाई गयी पाइप लाइन के दरम्यान भी वार्ड की गलियों को खोद कर सही नही किया गया है। वही नालियों का पानी गॉंव में भर रहा है, जिससे लोग बुरी तरह बेहाल है। इस सम्बन्ध में कई वार्ड नगर पंचायत को भी सूचित किया गया है, लेकिन कोई सुनवायी नही हो रही है। जब इस समस्या के वारे में नगर पंचायत बाबरपुर चेयरमेन प्रतिनिधि अखिलेश चक से बात की तो उन्होनेे बताया कि गॉंव के बाहर बने तालाब की टेण्टर प्रक्रिया की जा रही है। शीघ्र ही उसकी खुदाई करवाकर उसे सही कराया जायेगा, जिससे गॉंव की जल निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *संक्रामक बीमारियों ने पसारे पांव मचा हड़कंप अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय*
*सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों मैं उपचार के लिए मरीजों की जुट रही भीड़*
द बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*बिधूना,औरैया।* अचानक तापमान बढ़ने से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना तेज कर दिया है और हालत यह है कि बिधूना तहसील क्षेत्र के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बीमारियों से पीड़ित मरीजों की उपचार के लिए भीड़ लगी नजर आ रही है वहीं बीमारियां बढ़ने का फायदा उठाकर नीम हकीम अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर भी मरीजों के शोषण में सक्रिय हो गए हैं। अचानक मौसम में तापमान वृद्धि होने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे हालत यह है कि मलेरिया वायरल फीवर टाइफाइड उल्टी दस्त पेट दर्द जुकाम खांसी डायरिया डिहाईड्रेशन बीमारियां तेजी से बढ़ी नजर आ रही है। . उक्त बीमारियों से पीड़ित मरीजों की उपचार के लिए तहसील क्षेत्र के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भारी भीड़ जमा होती नजर आ रही है वहीं बीमारियों की जांच के नाम पर अधिकांश प्राइवेट डॉक्टरों की सांठगांठ से बिना पंजीकरण के चल रही तमाम पैथोलॉजी पर मरीजों का मनमाना शोषण हो रहा है। यही नहीं बीमारियां बढ़ने का फायदा उठाकर क्षेत्र में नीम हकीम अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के शोषण में गांव गांव सक्रिय हो गए हैं वहीं लगातार शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे नजर आ रहे हैं। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, भाकियू के जिला प्रवक्ता डॉ धीरेंद्र सिंह सेंगर, तहसील अध्यक्ष दयाकृष्ण नीटू यादव, अनिल कुमार सिंह सेंगर गिन्नी, करन सिंह शाक्य आदि लोगों ने जल्द बीमारियों से बचाव नियंत्रण के लिए कारगर कदम उठाए जाने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में चिकित्सा विभाग की अधिकारियों का कहना है की मौसम के बदलाव के चलते छुटपुट बीमारियां चल रही है स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है वहीं अप्रशिक्षित लोगों द्वारा उपचार किए जाने के मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा आज 23 मई को*
द बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*फफूँद,औरैया।* नगर फफूंद मे 23 मई शुक्रवार शाम चार बजे महेश्वरी गेस्ट हाउस से जाबाज़ सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें आप सभी की सहभागिता अति आवश्यक है। माहेश्वरी गेस्ट हाउस से रामलीला ग्राउंड पीएनबी बैंक से धर्मशाला होते हुए बकर मंडी से मुख्य बाजार होते हुए माहेश्वरी गेस्ट हाउस पर समापन होगा फफूंद मंडल की ओर से अध्यक्ष गोविंद मिश्रा संयोजक योगेश त्रिपाठी महामंत्री अनुज दुबे विकास पांडे प्रबल शर्मा अशोक राजपूत आलोक दिवाकर अखिलेश पाल सुधांशु शेखर अग्निहोत्री आदित्य दुबे अनुराग धनगर राजीव राजपूत आदि लोगों ने तिरंगा यात्रा मैं आने की अपील की है इस आशय की जानकारी तिरंगा यात्रा के आयोजक योगेश त्रिपाठी ने दी है।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *चारपाई पर गिरी दीवार से दबकर युवक की मौत*
द बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*मुरादगंज,औरैया।* बुधवार रात क्षेत्र में आई भयंकर आंधी से चन्दनापुर दयाल सिंह में चारपाई के ऊपर दीवार गिरने से एक युवक की दबकर मौत हो गई। जबकि अन्य जगहों पर पेड़ो के साथ टीवी टावर गिरने से लोग घायल हो गयें। पुलिस ने मृतक युवक का शौक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बुधवार रात को क्षेत्र में भयानक आंधी आई थी। जिसमें लगभग पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ। चन्दनापुर गांव में घर के टीन शेड में सोए ऋतिक पुत्र भूपसिंह 21 वर्ष के ऊपर घर की पक्की दीवार ढह गई। परिजनों ने भागकर किसी तरह रितिक को दीवार के मलवे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक ईंटों की चोट से रितिक की मौत हो चुकी थी। मृतक गांव में ही मजदूरी करके गुजर बसर करता था। मृतक के पिता की मौत 5 वर्ष पूर्व ही हो गई थी। बड़ा भाई राहुल एनसीआर में निजी कंपनी में काम करता है। परिवार में मां रूबी देवी व दो बहनें रजनी और रागिनी दोनों ही विवाहित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था।
[5/23, 4:47 AM] +91 96283 30454: *सरकारी खाद के गड्ढों पर दबंग कर रहे जबरन कब्जा*
*मामला सहार ब्लॉक के ग्राम नवीमोहन का*
द बैनर न्यूज़ ब्यूरो
*सहार,औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम नवीमोहन थाना सहायल, तहसील बिधूना जनपद औरैया के अंतर्गत गांव निवासी शिशुपाल पुत्र सोबरन सिंह ने जिलाधिकारी औरैया को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि इसी गांव के निवासी योगेंद्र पुत्र सूबेदार, अखिलेश पुत्र जगदीश सरकारी खाद के गड्ढों और तालाब पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जबकि उक्त जगह खतौनी में खाद के गड्ढा के रूप में गाटा संख्या 152, 154 में अंकित है। इसी गाटा पर तालाब भी था जो अब सरकारी अभिलेखों में तालाब दर्ज नहीं है। इससे पहले भी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर लेखपाल को उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए उक्त स्थान पर जबरन जेसीबी मशीन बुलवाकर वहां पिलर आदि बनवाकर पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त स्थान से अवैध निर्माण कार्य शीघ्र रोका जाए और वहां पड़े गड्ढों के आस पास अवैध मलवे को भी हटाया जाए। प्रार्थी ने न्याय पाने के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस संबध में लेखपाल पवन दीक्षित ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी है, कब्जाधारकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।प्रकरण को तहसील प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र ही कब्जा हटवा दिया जाएगा।
More Stories
इलाहाबाद23मई25*एक रूपया लेकर नैनी औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्रियों से अब कूड़ा उठाएगा यूपीसीडा*
आगरा23मई2025*पुलिस और भीम आर्मी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की।
इलाहाबाद23मई25*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला:राधारानी को पक्षकार बनाने की अर्जी को हाईकोर्ट ने किया खारिज*