उदयपुर नयागाँव,24 नवम्बर । उदयपुर जिले की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत नयागाँव में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयाेजित किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी व शिविर प्रभारी प्रमाेद सीरवी ने की जबकि मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मन्नालाल परमार,मणी देवी डामाेर थी ।
मुख्य अतिथि के पद से शिविर में उपसि्थत ग्रामीणों काे सम्बाेधित करते हुए डाँ परमार ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी याेजनायाें में से प्रमुख याेजनाओं काे “फ्लैगशिप कार्यक्रम के रूप में चिनि्हत कर गाँव,गरीब एवं कमजाेर वर्ग के उत्थान का प्रयास किया जा रहा है सरकार की मंशा है कि “फ्लैगशिप कार्यक्रम” के माध्यम से समाज के कमजाेर वर्गाें के व्यक्तियों का सशक्तिकरण कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाय । ये कार्यक्रम आम आदमी की उन्नति,सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रयास है । मुख्य याेजना मुख्य मंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा याेजना,मुख्य मंत्री नि:शुल्क दवा याेजना,मुख्य मंत्री नि:शुल्क जांच याेजना,मुख्य मंत्री कन्यादान याेजना,मुख्य मंत्री एकलनारी सम्मान पेन्शन याेजना,मुख्य मंत्री वृद्धजन पेन्शन याेजना,मुख्य मंत्री विशेष याेग्यजन सम्मान पेन्शन,पालनहार याेजना,राजस्थान जन आधार याेजना,मुख्य मंत्री युवा सम्बल याेजना है । उक्त लाभकारी याेजनाओं का लाभ उठाने का ग्रामीणाें से आग्रह किया तथा जाे इस शिविर में नहीं आये उन्हें भी इसकी जानकारी देने की अपील की । उन्हाेने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हाे,संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवाये ।
डाँ परमार ने शिविर में ग्रामीणाें से रुबरू हाे कर उनकी समस्याएं सुनी तथा माैके पर ही अधिकारियाें काे समस्याओं का आज ही समाधान करने के निर्देश दिये ।
शिविर में मुख्य अतिथि ने 51 आवासीय पट्टे,14 जाेब कार्ड, 20 पीपीओ,6 जन्म प्रमाण पत्र,6 मृत्यु प्रमाण पत्र,4 विवाह,11 आवासीय स्वीकृति,6 श्रमिक कार्ड, 82नामाकंतरण,43 शुद्धीकरण,दाे बटवारा,एक रास्ता,32 सीमांकन,एक राजकीय भवन के लिए भूमि आवंटन,92 नकलें,12 महिलाओ काे इंदिरा गाँधी मातृत्व पाेषण याेजना,नाै महिलाओं ंकाे प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना याेजनाओं से लाभान्वित की गई,2 गर्भवती की गाेद भरवाई ,31 पालनहार नवीनीकरण किये गये ।यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के उपाध्यक्ष लक्ष्मण डामाेर,प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य,दिनेश मीणा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल अहारी, स्थानीय सरपंच ईश्वरलाल डामाेर, पूर्व सरपंच मनसुखलाल डामाेर,माेहनलाल मेघवाल,पंचायत समिति नयागाँव की विकास अधिकारी आरती गुप्ता,नयागाँव के तसीलदार शिवलाल पटेल ,लेम्पस अध्यक्ष शंकरलाल गरासिया,वकील पूनमचन्द अहारी,पूर्व सरपंच रतनलाल डामाेर अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*