पूर्णिया बिहार22मई25*रानीपतरा सर्वोदय आश्रम गांधी पुस्तकालय सभाकार में बीजेपी कार्य समिति की बैठक।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के रानीपतरा सर्वोदय आश्रम गांधी पुस्तकालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पश्चिम की कार्यसमिति बैठक का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया । बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक करणीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती पानो देवी ने की, वहीं जिला के पदाधिकारी नवीन झा अवधेश साह संजय मिश्रा ने उपस्थित मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष कार्यसमिति के सदस्य और प्रमुख कार्यकर्ताओ को संबोधित किया । कार्यसमिति बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत की रणनीति पर चर्चा हुई । इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है । हम देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है यह हमारे लिए गौरव की बात है । आम जनता का भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी पर अटूट विश्वास है । एनडीए की सरकार में पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है । एनडीए सरकार की योजना का लाभ घर घर तक पहुँचे तथा पंचायत सारी सुविधा से लेस हो इस दिशा में मेरा भरपूरा प्रयास है । बैठक में प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया गया । बैठक में मंडल महामंत्री बीरेंद्र सिंह गणेशी साह मनीष गुप्ता बमबम झा अभिमन्यु मेहता ब्रम्हानंद मंडल मनोज राय अनिल दास प्रदीप साह बबलु चौधरी अवधेश महलदार कुंदन सोनी बिनोद मेहता मंटू चौधरी शेलेन्द्र साह पप्पू राय सुगेन महलदार राजेश मेहता भैरव मेहता मायारानी दास नूतन मेहता आदि सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे
More Stories
मथुरा 22 अक्टूबर 26*79 वें निरंकारी संत समागम के लिए ब्रज से रवाना हुए भक्त
लखनऊ22 अक्टूबर 26*गन्ना संस्थान के गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत समर्थकों के साथ धरने पर बैठे।
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला*