*कानपुर देहात 20 मई 2025*में घटतौली व अवैध वसूली का विरोध करने पर कोटेदार ने महिला से की अभद्रता*
कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम बीरबल का पुरवा की निवासी आदेश कुमारी ने स्थानीय कोटेदार पर राशन में घटतौली का आरोप लगाया है।आदेश कुमारी के अनुसार, कोटेदार उनसे अंगूठा लगवा लेता है और राशन देने में टालमटोल करता है। वह अक्सर 10 दिन बाद आने को कहता है। शिकायत करने पर कोटेदार अभद्र व्यवहार करता है।पीड़िता ने जब इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की, तो कोटेदार ने बदले की कार्रवाई करते हुए उनका राशन कार्ड ही ब्लॉक कर दिया। आदेश कुमारी ने एसडीएम से लेकर तहसील दिवस तक में अपनी समस्या रखी। सप्लाई इंस्पेक्टर को भी इस बारे में अवगत कराया, लेकिन कहीं से कोई समाधान नहीं मिला।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO