औरैया 24 नवम्बर *गृह विज्ञान सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*
*फफूंद,औरेया।* फफूंद अछल्दा मार्ग पर स्थित ग्राम टीकमपुर में मां आर के देवी महाविद्यालय में गृह विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है गत दिवस पाक- कला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। विभागाध्यक्ष श्रीमती रिचा सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नाना प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्रबंधक जय गोपाल पांडे प्रोफेसर शालिनी एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष रिचा सिंह ने निरीक्षक मंडल के रूप में प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं में से प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं का चयन किया जिसमें प्रथम स्थान पर एम. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा शालिनी द्वितीय स्थान पर बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्रा जागृति एवं तृतीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशी स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संचालन एवं व्यवस्था में महाविद्यालय परिवार सहित धीरेंद्र तिवारी, अमित सिंह, अमन राजपूत, जागृति मिश्रा, दीक्षा पोरवाल, सीमा शुक्ला, सत्य प्रकाश, शिवम बाथम, गोपाल दुबे, आशीष बाजपाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*