सहारनपुर13मई25* रेप और हत्या की शिकार पीड़िता के परिजनों से मिले चेयरमैन माजिद अली*
आशू मलिक-माजिद ने की आर्थिक मदद_
*रेप और हत्या की शिकार पीड़िता के परिजनों से मिले चेयरमैन माजिद अली*
*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
👉 _समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान और बेहट विधायक उमर अली खान के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला सपा का एक प्रतिनिधिमंडल_
— — — —- — —-
_सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश) रेप और हत्या की शिकार मासूम बच्ची के परिजनों से मिले चेयरमैन माजिद अली और पीड़िता के परिजनों को इंसाफ मिलने तक हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का वो खर्च उठाएंगे।उधर आज पूर्व मंत्री और विधायक आशु मलिक भी अपनी टीम के साथ शेखपुरा कदीम की इंदिरा कॉलोनी में पहुंचे तथा पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की_
👉 _आपको बता दें कि 6 दिन पूर्व थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा कदीम की इंदिरा कॉलोनी में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई, जिसकी डेड बॉडी बलात्कार और हत्यारोपी वेदपाल ऊर्फ वेदा की निशान देही पर पुलिस ने बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात सामने आई है। कमाल की बात यह है कि जिले में बड़े-बड़े दिग्गज और लंबी-लंबी फेंकने वाले नेता और सरकार के भी दो मंत्री मौजूद हैं मगर किसी ने भी पीड़ित परिजनों से उनके घर जाकर बात करना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन जैसे ही बीते दिन लोकसभा प्रत्याशी रहे चेयरमैन माजिद अली शेखपुरा कदीम की इनद्रा कालोनी पहुंचे, तो नेताओं की नींद टूटी और उन्होंने वहां का दौर शुरू कर दिया। वरना अभी तक तमाम नेता कुंभकरण की नींद ही सो रहे थे। चेयरमैन माजिद अली के साथ डॉक्टर तस्लीम एडवोकेट, राव हमीद, सलीम ठेकेदार, अकरम ठेकेदार, राव रिजवान, राव अहमद कमल एडवोकेट, राव रहमानी आदि रहे_
👉 _बीते दिनों चेयरमैन माजिद अली पीड़िता के घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने तक तमाम कानूनी प्रक्रिया का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली। *पूर्व मंत्री एवं विधायक आशु मलिक* भी पहुंचे पीड़िता के घर और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इससे मुतालिक संबंधित पुलिस अफसरों से भी बात की और पीड़ित परिजनों की मौके पर ही आर्थिक मदद की। विधायक आशु मलिक ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर है ऐसे में उनकी आर्थिक मदद जरूरी है। *समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम* भी पीड़ित परिवार से मिली और उनकी आर्थिक मदद की। विधायक आशु मलिक के साथ सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, फैसल सलमानी और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे…_

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*विधायक विजय खेमका ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में की भागीदारी, शिक्षा के विकास पर जोर
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26 *पूर्णिया में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26 पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने 3 मामलों का किया निष्पादन, महिलाओं को मिली राहत