औरैया20नवम्बर*महिला ने फाँसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त*
*बेला।* थाना क्षेत्र के सहार चौकी के अंतर्गत पूर्वा दानशाह में 55 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मोहल्ले के अंबेडकर नगर निवासी बालकराम की पत्नी मिथलेश कुमारी अपने घर में अकेली थी। उनके दोनों बेटे मोहित और रोहित किसी काम से खेतों की ओर गए हुए थे , तथा बालकराम अपनी बेटी को भेजने बेला गए हुए थे। बेला से लौट कर जब दरवाजे पर आवाज दी और दरवाजा बहुत देर तक नहीं खुला तो उन्होंने दीवाल के मोखले से अंदर झांककर देखा तो उनकी 55 वर्षीय पत्नी मिथिलेश फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जीवाराम क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर शव का पंचायत नामा करवाया।

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*