औरैया20नवम्बर*संपूर्ण तहसील दिवस में आई 93 शिकायतें, 9 का निस्तारण*
*बिधूना, औरैया।* शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में कुल 93 शिकायतें आई। जिनमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग , विकास विभाग , समाज कल्याण ,पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित आयीं जबकि आवास राशन कार्ड पेंशन आदि से संबंधित भी फरियादियों ने शिकायतें दर्ज करायीं। उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा ने सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा फर्जी निस्तारण पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से पात्रों को लाभ दिलाए जाने के साथ योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन किए जाने को कहा| इस अवसर पर सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने पुलिस अधिकारियों को राजस्व टीम का पूर्ण सहयोग किए जाने को कहा। उन्होंने शिकायतों का अतिशीघ्र तत्काल निराकरण किए जाने को कहा| इस अवसर पर तहसीलदार जीतेश कुमार , नायब तहसीलदार पीयूष साहू , नायब तहसीलदार विकास चौधरी आदि के अलावा कानून कानूनगो अशोक कठेरिया, कानूनगो सत्येन्द्र तिवारी, कानूनगो संदीप कुमार , किनूनगो प्रमोद कुमार ,नगर पंचायत से मनोज चौबे , बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश कुमारी उपखंड अधिकारी राम कुमार वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*