औरैया20नवम्बर*आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम विधिवत हुआ प्रारंभ*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया के दिबियापुर कस्बे में भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कस्बे में थाने के सामने रानी अवंतीबाई पार्क में भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारतमाता के चित्र के पास और पार्क में कई दीपक जलाए गए। वन्देमातरम मातरम और भारतमाता की आरती का समूह गायन किया गया। कस्बे के कई प्रबुद्ध नागरिकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
विदित हो कि पूरे भारत में एक साथ 19 नवंबर से शुरु हुए अमृत महोत्सव का कार्यक्रम एक महीने तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य उन शहीदों का स्मरण करना है , जिन्होने भारत की आजादी के लिये अपना बलिदान दे दिया था। इसके अतिरिक्त भारत के विभाजन की विभीषिका और अखंड भारत के बारे में जनमानस को बताया जाएगा। कस्बों से लेकर गावों तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जनमानस को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिये जिले में कई रथ भी चलाये जा रहे है। आगामी दिनों में कई संगोष्ठियों में अमृत महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम किये जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग सह कार्यवाह रविशंकर , विभाग मार्ग प्रमुख सुभाष , राम किशोर , सह नगर कार्यवाह रवि , हरिश्चंद्र सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का पूजन आचार्य राघवेंद्रचार्य ने करवाया। नगर सह कार्यवाह रवि शर्मा ने बताया 21 नवंबर को दिबियापुर में फफूंद चौराहे पर मंदिर में भारतमाता का पूजन किया जाएगा। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर भारतमाता का पूजन करें।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*