*नई दिल्ली07मई25इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 मई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 10:22 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 18:17 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 10:22 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* व्याघात – 25:03 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 14:28
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 24:58 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:58
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख सुदी दशमी 10:22 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 23:25 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:17 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस , माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी) , श्री कालभैरव यात्रा – निमगांव (बुलढाणा , बैशाख शुक्ल दशमी) , श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (बैशाख शुक्ल दशमी) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (164वीं) , विश्व एथलेटिक्स दिवस , सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (66वां) व World AIDS Orphans’ Day._*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 वैशाख सुदी एकादशी 12:32 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अन्तरा सायमाशं च*
*प्रातराशं च यो नरः ।*
*सदोपवासी भवति*
*यो न भुंक्तेऽन्तरा पुनः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_भीष्मजी ने कहा – हे युधिष्ठिर ! जो मनुष्य केवल प्रातःकाल और सायंकाल ही भोजन करता है, बीच में कुछ नहीं खाता, उसे सदा उपवासी समझना चाहिये॥_
🌹
*7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1638 – काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
1663 – लंदन में ड्रूरी लेन स्थित ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला।
1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
1748 – फ्रेंच सैनिकों ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध में मास्ट्रिच को जीता।
1763 – मुख्य पोंटिआक ने फोर्ट डेट्रॉइट में ब्रिटिश बलों पर हमला करके “पोंटिक का षडयंत्र” शुरू किया।
1771 – शमूएल हर्न ने कनाडा की कॉपर मीन नदी की खोज की ।
1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1785 – फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।
1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
1832 – लंदन की संधि ग्रीस को स्वतंत्र राज्य बनाया, ओटो ऑफ़ विटल्सबैच, बावरिया के राजकुमार को राजा चुना गया। इस प्रकार आधुनिक ग्रीस का इतिहास शुरू हुआ।
1875 – जापान और रूस के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
*ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇*
*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/22116
*Telegram*
http://t.me//sikshahsamajharyana
1907 – बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।
1934 – फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1945 – सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।
1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1960 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना की।
1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी ईटानगर बनायी गयी।
1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (कन्फर्म नहीं)।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2010 – चिली ओईसीडी का 31 वा सदस्य बना।
2019 – अमेरिका ने चीन पर व्यापार और सम्बंधित मुद्दों पर वार्ता से पिछे हटने का आरोप लगाया।
2020 – आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक निजी पालीमर कंपनी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत।
2020 – इराक के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने 07 मई 2020 को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
2021 – WHO ने चीन के कोविड रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी ।
2021 – चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार किए गए।
2022 – इंदौर की दो मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग से 7 लोग जिंदा जले व 11 घायल हुए।
2022 – झारखंड स्थित जमेशदपुर के टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हुआ व कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
2022 – यूक्रेन के शहर खार्कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना ने बड़े हमले में तीन पुल उड़ाए व अमेरिकी और यूरोपीय देशों के हथियारों का भंडार नष्ट किया।
2022 – मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार – वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।
2022 – नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की पहली ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपा गया।
2023 – केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से छह बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई।
2023 – यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई व लगभग 15 लोग घायल हुए।
2023 – सीरिया को फिर से प्रभावशाली अरब लीग में शामिल कर लिया गया।
2023 – टेक्सास के ब्राउन्सविले में प्रवासियों के समूह पर एक व्यक्ति के कार चढ़ाने से 8 की मौत व कम से कम 10 घायल हुए।
2024 – व्लादिमीर पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ली, इस समारोह का कई विश्व नेताओं ने बहिष्कार किया।
*7 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1861 – बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार रबींद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
1880 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1889 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।
1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1955 – प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार।
1968 – केशव प्रसाद मौर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक।
*7 मई को हुए निधन*
1924 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
2014 – समर्थलाल मीणा – भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे।
2020 – कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन।
2021 – मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया (93) का निधन हुआ।
2021 – वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ।
2022 – दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर ‘यूरी एवरबख’ (100) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी डॉन जैन्युअरी (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ओपेरा गायक ग्रेस बम्ब्री (86) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी विक स्टेसियक (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतकार स्टीव अल्बिनी (61) का निधन हुआ।
*7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 माता श्री वासवी कन्या प्रकट दिवस।
🔅 माता श्री निमिषाम्बा देवी प्रकट दिवस (वैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री कालभैरव यात्रा – निमगांव (बुलढाणा , बैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री महावीर स्वामी केवलज्ञान दिवस (बैशाख शुक्ल दशमी)।
🔅 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (164वीं)।
🔅 विश्व एथलेटिक्स दिवस।
🔅 सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (66वां)।
🔅 World AIDS Orphans’ Day.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
कानपूर24जून25*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के 24 कार्यकारी अधिकारियों हेतु तीन दिवसीय
मिर्जापुर: 24जून 25 *आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव*
कानपूर24जून25*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान प्रेस विज्ञप्ति