[11/18, 6:38 PM] Ram Prakash Upaajtak: *शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार शिविर का आयोजन*
*ब्लॉक परिसर पर होगा रोजगार शिविर का आयोजन।*
*21 नवंबर से होगा रोजगार शिविर का आयोजन।*
*औरैया।* भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में जनपद में मुख्य विकास अधिकारी एवं सेवायोजन के माध्यम से समस्त विकासखंड मुख्यालयों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहु राष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत एवं विदेशों में सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रोजगार मेले का समुचित प्रचार कराकर संपन्न कराएं। जिससे बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। इसके लिए उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर, उम्र 21 से 37 वर्ष, वजन 56 से 90 किलोग्राम और 10 वीं पास होना अनिवार्य है। अगर यह मापदंड पूरा होता है तो उस उम्मीदवार को मापदंड के अनुसार चयन किया जाएगा, जो उम्मीदवार चयन होंगे उनका रजिस्ट्रेशन शुल्क 350/- रुपए देय होगा। इसके साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाएं पीएफ, ईएसआईसी, लोन पेंशन और 6 लाख तक बीमा तथा 65 साल तक स्थाई नियुक्ति और इसके साथ ही अपने दो बच्चे इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून में पढ़ा सकते हैं। जिसमें 21 नवंबर को औरैया ब्लॉक, 22 नवंबर अजीतमल, 23 नवंबर बिधूना, 24 नवंबर भाग्यनगर, 25 नवंबर अछल्दा, 26 नवंबर सहार एवं 27 नवंबर एरवाकटरा ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो उम्मीदवार बेरोजगार हैं वह अपने 10वीं का अंक पत्र, दो फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर अपने ब्लॉक पर पहुंचे। चयनित उम्मीदवारों का एक माह जो आवासी प्रशिक्षण के बाद राज्य /केंद्र सरकार के अधीन जो संस्थाएं हैं, उनके सुरक्षा व्यवस्था के लिए पदस्थापना सूची जारी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9415428043, 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।
[11/18, 7:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दुर्घटना में हुई मौत के बाद बाप बेटे का शव घर आते ही परिजनों में मचा कोहराम*
*बिधूना,औरैया।* रैपिड ग्लोबल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर स्कंध सिंह भदौरिया के भाई व भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस बड़ी घटना से समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भदौरिया निवासी चंद्रपाल सिंह उनके पुत्र विपिन भदौरिया बुधवार को इटावा जनपद के इकदिल क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज पर रखा अपना आलू बेचने बाइक से गए थे , तभी इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कानपुर हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाप बेटे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस हृदय विदारक घटना को लेकर समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल कायम है। दोनों मृतक रैपिड ग्लोबल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर स्कंद सिंह भदौरिया के भाई व भतीजा था। मृतक विपिन भदौरिया की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक मासूम पुत्री है। शव देखकर उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस घटना सपा नेत्री रचना सिंह, गोविंद भदौरिया , पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एल एस , दिनेश वर्मा गुड्डू , ब्लॉक प्रमुख डॉ शरद राणा , गौरव रघुवंशी पूर्व प्रधान , मंगल सिंह सेंगर , डॉ आर आर सिंह , डॉ एसपी सिंह चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
[11/18, 7:11 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पीएमईजीपी के अंतर्गत बेरोजगार व्यक्ति करें आवेदन।*
*औरैया 18 नवंबर।* प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उघम की स्थापना के लिए बेरोजगार व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत उत्पादन इकाई हेतु अधिकतम 25 लाख रुपए एवं सेवा क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रुपए की धनराशि बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र के अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 15%, आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 25 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 25 प्रतिशत एवं आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 35 प्रतिशत की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम 8 पास एवं आयु कम से कम 18 वर्ष होना आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जायेगे। वेबसाइट पर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021है। दुग्ध उत्पाद/डेयरी उद्योग प्रारंभ करने के इच्छुक आवेदकों को वरीयता प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
[11/18, 7:33 PM] Ram Prakash Upaajtak: *एमवाईएसवाई के अंतर्गत बेरोजगार व्यक्ति करें आवेदन*
*औरैया 18 नवंबर।* मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उघम की स्थापना के लिए शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 25 लाख रुपए एवं सेवा क्षेत्र की इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रुपए की धनराशि बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम 6 लाख 25 हजार तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 2 लाख 50 हजार की सीमा तक मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जाएगा जो उद्यम के 2 वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जाएगा। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल पास अथवा समकक्ष एवं आयु 18 से 40 वर्ष होना आवश्यक है। आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, हाई स्कूल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नोटरी शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पापुलेशन सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
[11/18, 7:33 PM] Ram Prakash Upaajtak: *एक जनपद एक उत्पाद हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू*
*औरैया 18 नवंबर।* एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हेतु चिन्हित उत्पाद के समग्र विकास हेतु वित्त पोषण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषण सहायता योजना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत ओडीओपी उत्पाद की विभिन्न विद्याओं में कार्यरत अथवा कार्य करने के इच्छुक /शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। योजना के अंतर्गत उद्योग/ सेवा/ व्यवसाय क्षेत्र (केवल देसी घी से संबंधित) की इकाई हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें केवल ऑनलाइन आवेदन पर स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करते समय आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,नोटरी शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,पापुलेशन सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में संपर्क स्थापित करें।
[11/18, 7:33 PM] Ram Prakash Upaajtak: *ऋण योजना के लिए साक्षात्कार 22 को*
*औरैया 18 नवंबर।* उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2021-22 के संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना तथा टेलरिंग शॉप योजना में शहरी क्षेत्र औरैया, दिबियापुर, फफूंद, अटसू, बाबरपुर, अजीतमल, अछल्दा एवं बिधूना में जिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों ने ऋण लेने हेतु आवेदन पत्र कार्यालय में जमा किया है, उनका साक्षात्कार दिनांक 22 नवंबर को विकास भवन ककोर मुख्यालय औरैया में समय 11 बजे होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें आप लोगों को सूचित किया जाता है कि अपने मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करने हेतु साथ लाएं और दुकान निर्माण योजना में भूमि संबंधी अभिलेख साथ लाएं। जिससे साक्षात्कार संपन्न किया जा सके।

More Stories
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
पंजाब १२ फरवरी २६ * मुख्यामंत्री भगवंत मान ने वकीलों से किया व्यापक संवाद