भागलपुर विधायक श्री शर्मा के द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
आज भागलपुर के विधायक श्री अजीत शर्मा जी के आवास पर प्राणवती लेन नीलकंठ नगर एवं सच्चिदानंद नगर के महिलाओं ने विधायक श्री शर्मा के द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की तरफ अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जातियों का झुकाव तेजी से हो रहा है क्योंकि भाजपा के राज में इन वर्गों की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसके लिए श्री राहुल गांधी लगातार सरकार के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं जिसमें दलित पिछड़ो एवं बेरोजगारों के हित निहित है। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली में से अनीता कुमारी, अंजू कुमारी, बेचनी देवी, सुखनी देवी, रेणु देवी, नेहा देवी, सावित्री देवी, कमा देवी, प्रीति कुमारी, संजू देवी, शांति देवी, कल्पना देवी, रानी देवी, गुड़िया देवी, डेजी देवी, नूतन देवी, रोशनी कुमारी, रेवा देवी इत्यादि शामिल थी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*