औरैया18नवम्बर*एक जनपद एक उत्पाद हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू।_*
*_औरैया 18 नवंबर 2021_* – _एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हेतु चिन्हित उत्पाद के समग्र विकास हेतु वित्त पोषण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषण सहायता योजना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत ओडीओपी उत्पाद की विभिन्न विद्याओं में कार्यरत अथवा कार्य करने के इच्छुक /शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। योजना के अंतर्गत उद्योग/ सेवा/ व्यवसाय क्षेत्र (केवल देसी घी से संबंधित) की इकाई हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें केवल ऑनलाइन आवेदन https://diupmsme.upsdc.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करते समय आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,नोटरी शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र ,पापुलेशन सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में संपर्क स्थापित करें।_

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*