*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या18नवम्बर*मवई पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार*
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को बरकत अली पुरवा गांव के मोड़ से गिरफ्तार किया।दोनों हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे।पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।इस हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव के मुताबिक मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दो हत्यारोपी ग्राम बरकत अली पुरवा गांव के मोड़ पर कहीं भागने के फिराक में सवारी के इंतजार में खड़े हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने सिपाही सरस यादव तथा विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंच कर दोनो आरोपियों ग्राम खरिका निवासी अमर बहादुर पुत्र राम कैलाश तथा विशाल पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया।मालूम हो कि तीन दिन पूर्व मवई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका में खेत की सिंचाई के दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल गया।बक्स नाम के वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत जेल भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*