*लखनऊ30अप्रैल25मायावती ने कहा-सभी मोदी सरकार के साथ खड़े हो जाएं,डॉ.
आंबेडकर का नाम घसीटे जाने पर पार्टियों को चेताया*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर राजनीतिक एकजुटता का आह्वान किया। मायावती ने देश के सभी राजनीतिक दलों से साफ तौर पर कहा कि बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन कीजिए।
पूर्व सीएम मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी कर घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए,क्योंकि लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है जोकि देशहित में ठीक नहीं है।
मायावती ने एक अन्य पोस्ट में इस मुद्दे में डॉक्टर बीआर आंबेडकर का नाम घसीटे जाने के खिलाफ पार्टियों को चेताया।मायावती ने कहा कि इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए,खासकर सपा एवं कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा बसपा इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*