औरैया 17 नवम्बर *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड बनाए जाने को लेकर दिया ज्ञापन*
*समस्या का समाधान नहीं होने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवाएंगे ग्रामीण*
*औरैया।* ग्राम नौरी के वाशिदों ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सहारे सर्विस रोड महौली से नौरी , राजपुर व अस्ता संपर्क मार्ग तक बनवाए जाने की मांग उठाई है। साथ ही कहा है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवा देंगे।
ग्राम नौरी के वाशिंदों ने मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम नौरी, राजपुर एवं आस्ता के मध्य बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। गत वर्ष से सर्विस रोड एवं अंडर ब्रिज की मांग कर रहे हैं। जिसके संबंध में एसडीएम व अपर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र 29 सितंबर 2020 को दिया था। इसके बाद 6 अगस्त 2021 को पुनः एसडीएम एवं जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज करवाया था। उपरोक्त मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही होने के कारण 31 अगस्त 2021 को संबंधित प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को दिया था। उक्त प्रार्थना पत्र एसडीएम को प्रेषित किया है। जिसकी जांच चल रही है। उपरोक्त विषय की जानकारी के लिए माननीय मुख्यमंत्री , राज्यपाल , प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के अलावा माननीया साध्वी निरंजन ज्योति को प्रार्थना पत्र 22 सितंबर 2021 को दिया था। आगे कहा है कि ग्राम मई ,नौरी , राजपुर , जगतपुर तथा आस्ता निवासियों को आने- जाने के लिए बहुत बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि बाढ़ की स्थिति में सभी ग्रामवासी इसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त महसूस करते हैं। उपरोक्त कार्य होने से समस्त ग्राम वासियों को राहत मिलेगी। अति शीघ्र प्रशासनिक एवं शासनिक कार्रवाई की जाए। आगे कहां है कि उपरोक्त कार्य नहीं होने की स्थिति में समस्त ग्राम वासियों को आमरण अनशन व कार्य बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माणकार्य रुकवाने को मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ग्रामवासी सरनाम सिंह, मुलायम सिंह , आशीष यादव , राजू सिंह , राम स्वरूप , रूपसिंह , कैलाश बाबू , कमलेश कुमार , सुखलाल बाबा ,हरिराम , शिववीर , संतराम , सुघर सिंह , मिश्रीलाल , राम लखन, विनोद कुमार , त्रिशरण , गंगा सिंह , कृपाराम , मुकेश निषाद , मलखान सिंह , सियाराम , अवध बिहारी व रमेश चंद्र के अलावा अन्य ग्रामीण महिला व पुरुष शामिल रहे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें