नोएडा 28अप्रैल25 UP के ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध वंशिका अरोड़ा ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
यूनिवर्सिटी मे BA मे स्टडी कर रही कानपुर के किदवई नगर की वंशिका अरोड़ा ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट मे उसने अपनी मौत की वजह टेंशन लिखी है।
वंशिका विश्वविद्यालय में ज्यादातर अकेले व गुमसुम रहती थी। उसका कक्षा की दूसरी छात्राओं के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह अपनी कक्षा की छात्राओं से ज्यादा बात नहीं करती थी। अटेंड करने के पश्चात खुद को कमरे में बंद कर लेती थी और ज्यादा समय अकेले ही गुजारती थी।
पिछले करीब डेढ़ महीने से उसने अपने साथियों के साथ बातचीत करना बिल्कुल बंद ही कर दिया था। पूछे जाने पर भी वह किसी से बात नहीं करती थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि छात्रा के दिमाग पर अवसाद हावी हो गया था। छात्रा ने सुसाइड नोट में खुद से खुश न होने की बात लिखी है।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।