कानपुर28अप्रैल25 निराश्रित महिलाओं को 28 वें वर्कोत्सव पर वस्त्र भेट किए गए
कानपुर शिवराजपुर सुक्खानेवादा ( टौडकापुर ) गांव में सिद्ध पीठ श्री मनकामनेश्वर बाला जी धाम मंदिर परिसर में मंदिर का 28 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।,आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार बाद हवन पूजन हुआ।,
सोमवार को आयोजक पं0 रमा शंकर मिश्रा विश्व हिंदूपरिषद गौशाला सम्पर्क प्रमुख कानपुर प्रान्त एवं व्यवस्थापक राकेश शुक्ला उर्फ बाबू शुक्ला के द्वारा मंदिर के 28 वें वार्षिकोत्सव के पावन पर्व पर आधा दर्जन महराजनगर, गणेश गंज मनोह, कोरियाना,सुक्खा नेवादा, टौडाकापुर इत्यादि गांवोंं की लगभग आधा सैकडा से अधिक निराश्रित महिलाओं को अंगवस्त्र व मिष्ठान (साडी ) भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम दौरान विश्व हिंदू परिषद गौशाला सम्पर्क प्रमुख कानपुर प्रांत पं रमाशंकर मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला उर्फ बाबू शुक्ला, मदन मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, प्रभू तिवारी, राजन शर्मा,अमर कांत शुक्ला, आलोक मिश्रा पत्रकार, आचार्य गोवर्धन मिश्रा, गोरेलाल सविता, बऊअन तिवारी, भईयालाल मिश्रा, रमा शंकर सविता,अंजू कश्यप समेत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया