लखनऊ27अप्रैल25जब-जब पाप बढ़ा धरती पर, तब तब लंका जारेंगे, धर्म पूछ कर मारा था, धर्म बता कर मारेंगे :मनोज सिंह*
*लखनऊ*(मानवी मीडिया) कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को गोली मारने वाले मजहबी दरिंदे आतंकवादी एवं कायर पाकिस्तान का आज चिनहट तिराहे भाजपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में लोगों ने पुतला फूंका और जबरदस्त प्रदर्शन कर गगन चुंबी नारे लगाए।
इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वाला कायर पाकिस्तान निहत्थे पर्यटकों को निशाना बना कर क्या साबित करना चाहता है। भारत देश का बच्चा बच्चा इस वक्त आक्रोशित है। ऐसी कायराना हरकत कोई भयभीत ही दिखा सकता है। हिम्मत है तो बोलकर मुकाबला कर ले सारा हिसाब बराबर हो जाएगा।
मनोज सिंह ने मृतक देश वासियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही प्रधानमंत्री से इस आतंकी कभी न माफ करने वाली घटना पर कोई ठोस कदम उठाने की मांग भी की।
इस मौके पर वरिष्ठ महिला नेत्री साधना सिंह ने भी आतंकवादी घटना पर क्रोध प्रकट किया। साधना सिंह ने कहा कि इस निर्मम हत्या को कतई भुलाया नहीं जा सकता। हृदयविदारक घटना को अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सबक देना ही होगा।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*