* महोबा26अप्रैल25समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में कोताही पर होगी कार्रवाई
एसडीएम ने गेंहू क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
अजय विश्वकर्मा
यूपीआजतक
फोटो,,,,,, चरखारी मंडी के अंदर संचालित गेंहू क्रय केंद्र को देखते एसडीएम
महोबा। महोबा जनपद के तहसील चरखारी की जिला अधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर एसडीएम डाक्टर प्रदीप कुमार ने चरखारी तहसील क्षेत्र के गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया ।
एसडीएम ने मंडी समिति चरखारी, क्रय विक्रय धनुषधारी सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर वाट, वारदाना, आदि की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी पीसीएफ, मंडी समिति के प्रभारी साथ गेहूं तुलाई , वारदाना, पंजीकरण का निरीक्षण करते कहा की किसानों को सभी सुविधाए उपलब्ध कराए । लापरवाही की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
चरखारी एसडीएम डाक्टर प्रदीप कुमार ने शनिवार को तहसील इलाके में चल रहे चार गेंहू क्रय केंद्र का अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए छाया, पेयजल की व्यवस्था रखने और खरीदे गए गेहूं को खरीद केंद्र में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार के निर्देश अनुसार सुविधाए देने का आदेश दिया। किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत दी। उन्होंने किसानों से भी बात कर गेहूं तोलाई और अन्य किसी तरह का शोषण किए जाने की जानकारी ली।
निरिच्छन दौरान मंडी सचिव राघवेन्द्र चतुर्वेदी,क्रय विक्रय सहकारी समिति सचिव लालू राम विश्वकर्मा, सचिव पीसीएफ हरीविलाश वर्मा,अध्यक्ष पचम सिंह परमार, आदि मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है