महोबा 26अप्रैल25*एमएलसी जितेंद्र सेंगर ने तिंदुही, पचपहरा गांव में चौपाल लगा सुनी
समस्याएं,निदान का दिया भरोसा
महोबा। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने शनिवार को संगठन के निर्देश पर डॉ भीमराव अंबेडकर संपर्क अभियान तहत जिलेके खन्ना मंडल ग्राम पचपहरा एवं ग्राम तिंदुही में जन समस्याएं सुनी। एमएलसी ने कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित बस्तियों में घर घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। बाद में चौपाल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया ।
जनपद महोबा के खन्ना भाजपा मंडल के गांव तिंदुही पहुंचे एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने आयोजित जन संवाद चौपाल में ग्रामीणों से स्वास्थ्य,पेयजल,सीसी सड़क एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ने लोगो से राजस्व , पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को पूंछा। ग्रामीणों की कुछ समस्याओं को मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी से वार्ता कर निस्तारण करने के निर्देश दिए l उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिलने वाले पात्रों को समय पर जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार सोनी चेयरमैन मटूध सुधीर सिंह , श्री हरिश्चंद ज, बूथ अध्यक्ष सागर ,श्आकाश सिंह आशीष निगम सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री