मिर्जापुर: 25अप्रैल 25 निर्दोष सैलानियों के प्रति शोकसभा का आयोजन और श्रद्धांजलि दी*
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर: 25अप्रैल 25 निर्दोष सैलानियों के प्रति शोकसभा का आयोजन और श्रद्धांजलि दी*
आज दि0 25.04.2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मीरजापुर के द्वारा प्रान्तीय उपाध्यक्ष शत्रुधन केशरी के आवास पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियो द्वारा किये गये गोलीबारी में मारे गये निर्दोष सैलानियों के प्रति शोकसभा का आयोजन किया गया, दो मिनट का मौन रखकर मृतको के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया गया।
उपस्थित व्यापारियों में आतंकवाद के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से मांग किया कि आतंकवादियों सहित सीमा पार बैठे हुये उनके आकाओं पर अब समय आया है कि शख्त से शख्त | कार्यवाही की जाय। माँ भारती की रक्षा देश की सुरक्षा, अमन चैन और शांति स्थापना के लिए भारत का एक-एक व्यापारी सीनातान कर देश की सेना के साथ दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए खड़ा है।
शत्रुधन केशरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आतंकवादियों द्वारा मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के स्वास्थ लाभ की कामना करते हुये आतंकवाद और उनको शरण देने वाले सीमा पार बैठे देश के दुश्मनों को ललकारते हुये कहा है कि व्यापारी समाज बदला लेने के लिए आतुर है और सीना ताने देश के दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए खड़ा है।
उक्त शोक सभा में प्रमुख रूप से शिव मूंदड़ा जिलाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद चौधरी वरिषठ महामंत्री, प्रदीप अरोड़ा प्रान्तीय सदस्य, ध्रुव अग्रवाल, बृजभूषण सिंह, अमित केशरी, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, रमेश केशरी, आकाश, अनुभव आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
More Stories
सहारनपुर27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार;
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,