औरैया 14 नवम्बर *बाइक व मारी मारुती बैन की टक्कर तीन लोगो सहित एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल–
फफूंद (औरैया)
कस्बा के पाता बाईपास पर रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन लोगों सहित एक बच्चे को सामने से आ रही मारुती वैन सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव हवेलिया निवासी देवेंद्र कुमार रेलवे में कटनी बिलासपुर में नोकरी करता है। रविवार की दोपहर को पुत्र प्रदीप कुमार अपनी माँ मीना देवी व बहन प्रिया व तीन वर्षीय पुत्र धीरू को बाइक से ट्रेन पर बैठाने दिबियापुर जा रहा था। जैसे ही कस्बा के बाईपास पर ईदगाह मोड़ पर पहुचे तभी सामने से आ रही मारुती वैन गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कि बाइक सबार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।आस पास के लोगो को आता देख वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।आस पास के राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्रथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*