*सहारनपुर: 13अप्रैल25कोर्ट रोड कचहरी पुल के नीचे स्वानिधि बाजार बना जाम और झगड़ों का कारण*
👮♂️ *नन्ही कलम न्यूज़*✒️
*सहारनपुर* शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कोर्ट रोड स्थित कचहरी पुल के नीचे संचालित स्वानिधि बाजार अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शाम के समय जब लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ फास्ट फूड का आनंद लेने बाजार पहुंचते हैं, तो अपने वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़कों पर भारी जाम लग जाता है, जो घंटों तक बना रहता है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पार्किंग को लेकर आपसी कहासुनी और झगड़े शुरू हो जाते हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या निरंतर बनी हुई है। नगर निगम और प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
*जनता की मांग है कि नगर निगम और जिला प्रशासन इस दिशा में शीघ्र संज्ञान ले और पार्किंग की उचित व्यवस्था कर सड़क पर यातायात को सुचारु बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए।*

More Stories
सुल्तानपुर11जुलाई26* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन;
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*