अब्दुल जब्बार
अयोध्या11अप्रैल25*किसान नेता ने पूर्ति निरीक्षक पर लगाया अवैध वसूली व अभद्रता का आरोप
जमकर हुआ हंगामा
भेलसर(अयोध्या)राशन कार्ड बनाए जाने में बरती जा रही अनिमियता को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के नेतृत्व में किसानों ने आपूर्ति कार्यालय रुदौली का घेराव किया।इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा बरपा और आपूर्ति निरीक्षक पर पैसा लेकर राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप भी लगाया।
बताते चलें की शुक्रवार की दोपहर आपूर्ति कार्यालय रुदौली में भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे और राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बावजूद न बनाए जाने व अवैध वसूली व अभद्रता का आरोप लगाने लगे।आपूर्ति निरीक्षक रुदौली ने राशन कार्ड का लक्ष्य पूरा होने की बात कहीं जिस पर भाकियू नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे,शोर शराबा सुनकर तहसील के सैकड़ों अधिवक्ता भी पहुंचे।इसी बीच पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह चौहान किसानों पर हमलावर हो गए। हंगामा होता देख अपने कार्यालय में बैठे नवागत एसडीएम राजीव रतन सिंह व तहसीलदार विजय गुप्ता,नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।भा कि यू के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने बताया कि महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं कार्यालय से बाहर भगा दिया।घटना का शिकायती पत्र एसडीएम को दिया जा रहा है। वही तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन धरना देने पर बाध्य होगा। जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। वही इस मामले में पूर्ण निरीक्षक शशांक सिंह चौहान ने बताया की भाकियू कार्यकर्ता बिना जांच राशनकार्ड तुरंत बनवाना चाहते थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय सहित दर्जनों संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ24सितम्बर26*रेलवे समपार संख्या-44 25 सितंबर की शाम से एक अक्टूबर तक रहेगा बंद*
लखनऊ24सितम्बर26*मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे हरिप्रसाद की पत्नी श्यामवती ने पुत्री को दिया जन्म।।
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज