मथुरा10अप्रैल2025* जैन धर्म के संस्थापक श्री 1008 महावीर स्वामी के जन्म पर शोभायात्रा निकाली गयी।
संवाददाता किशोरी देवी की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक।
जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर जी जन्म के अवसर पर जैन समाज मथुरा द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायति मंदिर घीया मंदिर से किया गया। शोभा यात्रा घीया मंडी मंदिर से छत्ता बाजार कोतवाली रोड मथुरा से होते हुए जैन मंदिर घीया मंडी मथुरा पर समापन हुआ। शोभा यात्रा मे जैन समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया, बच्चों युवको युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी पूरे जुलुस मे भगवान महावीर जी की जय जयकार कर रहे थे। सभी का अपने लिए तथा समाज के लिये सन्देश था कि जियो और जीने दो। शोभा यात्रा मे मनमोहक झाँकिया महावीर भगवान का सन्देश प्रसारित कर रही थी। बेंड बाजे, ढोल तासे की थाप पर लोग थिरकते चल रहे थे। शोभयात्रा का जैन मंदिर मे समापन हुआ। मंदिर मे भगवान का अभिषेक हुआ, फिर सभी धर्म प्रेमियों ने प्रसाद लिया। कार्यक्रम मे प्रशासन मथुरा, श्रमढ़ ज्ञान भारतीय जैन इंटर कॉलेज के विद्यर्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अशोक छाबड़ा, श्री महावीर प्रसाद जैन, मुकेश जैन बनवारी लाल जैन, अमित जैन, अतुल जैन धर्म चंद्र जैन का विशेष अजीत जैन वीरेंद्र जैन बंटी जैन सहयोग रहा।
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*