बाराबंकी09.04.2025* लापता बालक को 08 घण्टे के अंदर बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द-*
दिनांक 08.04.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बंकी निवासी एक 12 वर्षीय बालक के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त बालक की फोटो सोशल मीडिया, डिजिटल वालेण्टियर ग्रुप्स में शेयर की गयी तथा सीसीटीवी कैमरा व सी-प्लान एप के माध्यम से उक्त बालक को 08 घण्टे के अन्दर बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बरामदगी टीम में चौकी प्रभारी जेल रंजीत सिंह यादव, का0 जितेन्द्र प्रताप व होमगार्ड गंगा प्रसाद का विशेष योगदान रहा। परिजनों व आमजन मानस द्वारा पुलिस कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २६*थाना पीजीआई क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु
मथुरा 3 जुलाई 26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को चोरी किये गए मोबाइलों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 3 जुलाई 26* पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश हुआ घायल व 01 बदमाश मौके से हुआ फरार जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है।*