बागपत07अप्रैल25*बागपत और शामली जिले में पुलिस ने करोड़ों की गबन की गई रकम गड्डों से बरामद की
बागपत और शामली जिले में पुलिस ने करोड़ों की गबन की गई रकम गड्डों से बरामद की है। ATM में डालने के नाम पर बैंक से निकाले गए 5.26 करोड़ रुपए में से पांच करोड़ रुपए पुलिस ने खेत और घर में गड्ढे खोदकर बरामद किए हैं। ये बरामदगी रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव की निशानदेही पर हुई है।
गौरव ने अपने गांव आरिफपुर खड़खड़ी में घर के अंदर भूसे के नीचे गड्डा खोदकर नोटों से भरा बैग छिपा रखा था। वहीं रॉकी ने शामली के हसनपुर गांव में खेत में गड्डा खोदकर करोड़ों दबा दिए थे। रविवार को दोनों ने खुद पुलिस को ये बैग बरामद कराए।
बागपत के SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- आरोपियों की निशानदेही पर बरामद रुपयों की गिनती चल रही है। बाकी के पैसे आरोपियों ने मौज-मस्ती में खर्च किए या फिर चंडीगढ़ पुलिस, वकील और दोस्तों को बांट दिए। पुलिस अब इस गबनकांड में रॉकी और गौरव के कई रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल